नाबालिग दलित बालिका की पिटाई के मामले को लेकर कांग्रेस ने निकाला जन आक्रोश मार्च
नाबालिग दलित बालिका की पिटाई के मामले को लेकर कांग्रेस ने निकाला जन आक्रोश मार्च
पुलिस से हुई झडप,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू गिरफ्तार हुए
अपराधियों को संरक्षण दे रही सरकार-लल्लू
अमेठी।
कोतवाली अमेठी के एक गांव मे नाबालिग दलित बालिका की पिटाई के मामले को लेकर कांग्रेस योगी सरकार पर हमलावर हो गई है।प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद बुधवार को पुलिस ने दो अभियुक्तों को जेल भेजा था। गुरुवार को कांग्रेस ने जन आक्रोश मार्च निकाला।मार्च मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल हुए।पुलिस ने विरोध प्रदर्शन रोक दिया और गांधी चौक पर धरने पर बैठे अजय कुमार लल्लू और अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लेकर चली गई। कांग्रेस के पोलिटिकल शो.को जिले की सियासत गर्म रही।
दो दिन पहले एक नाबालिग दलित बालिका की बेरहमी से पिटाई का वह वीडियो वायरल हुआ था। सी ओ अर्पित कपूर ने कई युवकों और दिहाड़ी मजदूरों को पकड़कर रात मे देर तक पूछताछ की।अगले दिन तीन युवकों को आरोपी बनाते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। प्रियंका गांधी की ओर से घटना को संज्ञान मे लेने और ट्वीट करने के बाद मंगलवार को मामला सुर्खियों मे आ गया।आरोपियों को भाजपा. नेताओं का संरक्षण मिलने की बात करते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू भी दोपहर लगभग एक बजे रामलीला मैदान अमेठी पहुंच गए।कांग्रेस का मार्च जैसे ही आगे बढा ,पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घेर लिया और रास्ता रोकने लगी।नाराज अजय कुमार सिंह लल्लू गांधी चौक के पास धरने पर बैठ गए, इस दौरान सी ओ से उनकी तीखी बहस भी हुई। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लेकर चली गई। पुलिस लाइन से लगभग एक घंटे बाद उन्हें छोडा गया।
इनसेट
अभियुक्तों को संरक्षण देने वालों को गिरफ्तार करे पुलिस
अमेठी।
पुलिस लाइन मे मीडिया कर्मियो से बात चीत मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू. ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे महिलाएं सुरक्षित नहीं। सरकार पूरी तरह अपराधियों को संरक्षण दे रही है।कानून का राज समाप्त हो गया है।अमेठी पुलिस सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करे और अभियुक्तों को संरक्षण देने वाले लोगों को भी जेल भेजे।कौन लोग हैं जो इस.तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।अभियुक्तों के फोटो किसके साथ है, यह.पुलिस को पता है।योगी सरकार के दमन चक्र के सामने कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।जन आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन मे जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, डा देवमणि तिवारी, डा नरेन्द्र मिश्रा, डा अरविन्द चतुर्वेदी, राजकुमार पांडे, योगेंद्र मिश्रा, सौरभ मिश्रा आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।
No comments: