जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भादर बना विजेता, भेटुआ बना उपविजेता
जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भादर बना विजेता, भेटुआ बना उपविजेता
भादर।
ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय स्तरीय दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकासखंड भादर विजेता बना और विकासखंड भेटुआ उपविजेता बना। दूसरे दिवस पर सुबह 9:30 बजे से ही विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं सम्पन्न करायी जाने लगी।प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायिक गरिमा सिंह उपस्थित हुई।क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन जॉइंट मजिस्ट्रेट और आईएएस संजीव कुमार मौर्य और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० अरविन्द कुमार पाठक ने किया था।दूसरे दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पाठक शामिल हुए।स्थानीय बीईओ शिव कुमार यादव ने बीएसए का स्वागत किया।विविध प्रतियोगिता में दौड़, वॉलीवाल, खो-खो,लंबी कूद,कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जनपद के सभी विकास खंडो के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखायी।विकास खंड भादर प्रतियोगिता में विजेता रहा, उपविजेता विकास खण्ड भेटुआ रहा।
प्रतियोगिता परिणाम एक नज़र में-
सम्पूर्ण विजेता- विकासखंड भादर
सम्पूर्ण उपविजेता-विकासखंड भेटुआ
*बालक वर्ग दौड़*
100 मी० में-
प्रथम - अवशेष विकासखंड भादर
द्वितीय-अखिलेश विकासखंड गौरीगंज
तृतीय-सानिध्य विकासखंड जामों
200 मी० में-
प्रथम - राम सिंह विकासखंड भेटुआ
द्वितीय-मनीष विकासखंड जगदीशपुर
तृतीय-आज़म विकासखंड गौरीगंज
400 मी० में-
प्रथम - अरुण कुमार विकासखंड भेटुआ
द्वितीय-राहुल कुमार विकासखंड जामों
तृतीय- आशीष विकासखंड गौरीगंज
600 मी० में-
प्रथम - शौर्यवीर सिंह विकासखंड भेटुआ
द्वितीय-धर्मेंद्र विकासखंड जामों
तृतीय- धीरज विकासखंड भादर
लंबी कूद-
प्रथम -साहेब आलम शाहगढ़
द्वितीय-राम सिंह भेटुआ
तृतीय-साहिल तिलोई
खो-खो-
प्रथम- बहादुरपुर
द्वितीय-भादर
वॉलीवाल-
विजेता-भेटुआ
उपविजेता-भादर
बैडमिंटन-
विजेता-जगदीशपुर
उपविजेता-गौरीगंज
पीटी एवं व्यायाम-
प्रथम-भादर
द्वितीय-भेटुआ
तृतीय-संग्रामपुर
गोला क्षेपण-
प्रथम-मनीष जगदीशपुर
द्वितीय-गुलशन भेटुआ
तृतीय-पुष्पाकर गौरीगंज
*बालिका संवर्ग दौड़-*
100 मी० में-
प्रथम - प्रिया यादव विकासखंड भेटुआ
द्वितीय- प्राची वर्मा विकासखंड संग्रामपुर
तृतीय- अनीता विकासखंड जामों
200 मी० में-
प्रथम - वन्दना विकासखंड गौरीगंज
द्वितीय-प्राची वर्मा विकासखंड संग्रामपुर
तृतीय- लक्ष्मी सिंह विकासखंड भेटुआ
400 मी० में-
प्रथम - प्रिया विकासखंड भेटुआ
द्वितीय-रुबीना विकासखंड भादर
तृतीय- काजल विकासखंड शाहगढ़
600 मी० में-
प्रथम - रुबीना विकासखंड भादर
द्वितीय-निशा विकासखंड भेटुआ
तृतीय-किरन विकासखंड अमेठी
लंबी कूद-
प्रथम - प्रिया भेटुआ
द्वितीय-सना भादर
तृतीय-खुशी शाहगढ़
खो-खो-
विजेता-भादर
उपविजेता-जगदीशपुर
वॉलीवाल-
विजेता-बहादुर
उपविजेता-भेटुआ
No comments: