Header Ads

सड़क दुर्घटना में बालक की मौत, बाइक सवार गंभीर

 सड़क दुर्घटना में बालक की मौत, बाइक सवार गंभीर

अमेठी।
कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक बालक की मौत तो और बाइक सवार की हालत गंभीर है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। शुक्रवार को पवारे गांव में स्थित भट्टे पर काम करने वाली  छत्तीसगढ़ प्रांत के जिला विलास पुर थाना क्षेत्र पंचपेड़ी के एक गांव की निवासी महिला मजदूर अपने बेटे साहिल (08)को लेकर बाजार करने नगर जा रही थी। अन्तू अमेठी कांधा सराय गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे से लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। दूसरी घटना अमेठी सुलतानपुर स्थित राजेश फैक्ट्री टिकरी के पास परसांवा निवासी छोटे लाल अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिर पड़े। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सीएचसी के डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया है।

No comments:

Powered by Blogger.