Header Ads

ताला मे हुआ सपा का प्रबुद्ध समागम

 ताला मे हुआ सपा का प्रबुद्ध समागम

 जनता अखिलेश के साथ, चुनाव मे लाली पाप और झूठ तंत्र का इस्तेमाल कर रही सपा



अमेठी।

गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से मुकुट नाथ धाम ताला परिसर में प्रबुद्ध समाज  समागम का आयोजन किया गया। समागम में जुटे सपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा को निशाने पर लिया।

मुख्य अतिथि और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जय शंकर पांडेय ने कहा कि केंद्र और सूबे की दोनों सरकारें और भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटकर जनता की गाढी कमाई लूट रही हैं। किसान ,नौजवान, छात्र, युवा, महिलाएं सभी सरकार से दुखी हैं। भाजपा संगठित बेईमानी करके फिर से सत्ता में आना चाहती है। जनता अखिलेश यादव के साथ खड़ी है। इस सच्चाई से वाकिफ भाजपा चुनाव में लॉलीपॉप और झूठ तंत्र इस्तेमाल करने की तैयारी में है।

 जय शंकर पांडेय ने सपा कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट को ठीक से जांचने को सचेत किया और कहा कि सरकारी मशीनरी के सहयोग से भाजपाई एक ही आदमी के फोटो कई बार रखकर चुनाव में गड़बड़ी का प्रयास करेंगे।

 उन्होंने कहा कि झूठ की टहनी कभी फलती नहीं, नाव कागज की कभी चलती नहीं आज नहीं तो कल मोदी जी की झूठ का जरूर पर्दाफाश होगा।

 सपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि योगी महाराज के राज में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है ।  नौकरी के नाम पर युवा ठगे जा रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं रोज हो रही है। किसानों की खेती बर्बाद हो गई है ।  रतजगा की करने के बाद भी किसान अवारा पशुओं से फसल नहीं बचा पा रहे हैं। हमारे मुखिया अखिलेश यादव जी की विजय रथ यात्राओं में उमड़ रही भीड़ उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत दे रही है।

 जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा सरकार का काम देख चुकी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 5 साल में उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाई और युवाओं को रोजगार दिया सपा की सरकार बनने पर जनता को 5 साल तक फ्री राशन दिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अवधेश नारायण मिश्रा बघौरा ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। समागम और सभा में विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजा सिंह, राजेश मिश्र एडवोकेट, राजेश मौर्य, अभिषेक मौर्य उर्फ सोनू, हीरालाल यादव, शंभू यादव ,विजयपाल उपाध्याय ,प्रदीप यादव, कृष्णा यादव, ग्राम प्रधान मनोज शुक्ला, लाल साहब मिश्र आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन कवि संजय पांडेय ने किया ।



No comments:

Powered by Blogger.