Header Ads

भेंटुआ को मिली चैंपियनशिप की शील्ड

 


 

ब्लाक स्तरीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भेंटुआ व गैरिकपुर के खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन

बीईओ ने खिलाड़ियों को बांटे शील्ड व प्रमाण पत्र

भेंटुआ को मिली चैंपियनशिप की शील्ड

अमेठी।

शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय भेंटुआ में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में भेटुआ को चैम्पियनशिप की शील्ड मिली। न्याय पंचायत गैरिकपुर की टीम को द्वितीय चैम्पियनशिप की शील्ड मिली है। बीईओ ने विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र  व मेडल देकर सम्मानित किया।



प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आकर्ष शुक्ला ने खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी बच्चे ही देश का नाम रोशन करते हैं । खेल हमें अनुशासन की सीख देता है । खंड शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव ने  मुख्य अतिथि को माला पहनाया और बुकें व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया।  मास पीटी व विशेष प्रदर्शन में भेटुआ न्याय पंचायत की टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा। ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी 6 न्याय पंचायतों की टीम शामिल हुई।

 परिसर में शिक्षिका शैलजा गोड़  के साथ सुनीता जायसवाल खुशबू पांडेय,  ज्योति ने सुंदर रंगोली बनाकर  प्रतियोगिता  को आकर्षित किया।खेलकूद प्रतियोगिता में  भेंटुआ और गैरिकपुर न्याय पंचायत की टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया । ए आर पी महेंद्र जायसवाल, राजीव गुप्ता, झल्लर यादव, पवन कुमार उपाध्याय, संजय पांडेय, सतीश शुक्ला  ने प्रतियोगिता को सफल बनाने मे विशेष योगदान रहा। निर्णायक की भूमिका व्यायाम शिक्षक रामचंद्र यादव, राजेश सिंह ,सर्वेश कृष्ण यादव, राम नारायण वर्मा, अल्कमा कौशर, अविनाश सिंह आदि शिक्षकों ने निभाई। इस अवसर पर अंबिका प्रसाद पांडेय, स्वप्निल किरण, चंचल, ममता यादव, अर्चना सिंह, दल बहादुर सिंह, कमलेश यादव डॉ हृदय प्रकाश सिंह,हरिकृष्ण मिश्रा, जयकृष्ण मिश्र,डा प्रेमनाथ मिश्र,हेमचन्द्र पांडेय ,धीरेंद्र शुक्ला,अखिलेश यादव, राजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.