विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
भेंटुआ।
गुरुवार को ब्लॉक सभागार में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सचिव एवं ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख आकर्ष शुक्ला के साथ खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव ने कार्यशाला में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। और उन्होंने शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी।
बीईओ ने विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका और समिति के गठन के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों में कराए गए कायाकल्प अभियान के तहत कार्यों को दिखाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव ने पूर्व की तैनाती प्रयागराज के विकास खंड चाका के कुछ विद्यालयों की तस्वीरें भी लोगों को दिखाएं । ब्लाक प्रमुख आकर्ष शुक्ला ने परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालय का सुंदरीकरण कराने में सहयोग करने का भरोसा दिया।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि इस समय कई विद्यालयों में ग्राम प्रधानों की ओर से टाईलीकरण के साथ बाउंड्रीवाल और शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। शासन की ओर से विद्यालय की सारी व्यवस्था ग्राम पंचायतों को दी गई है । कार्यशाला में ए आर पी महेंद्र जायसवाल, राजीव गुप्ता, झल्लर यादव, संजय पांडेय और पवन उपाध्याय ने परिषदीय विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों की नामांकन कराने को ग्राम प्रधानों और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों से अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक डॉ हृदय प्रकाश सिंह ने किया। कार्यशाला में ग्राम प्रधानों के साथ महिला ग्राम प्रधानों के आने के बजाय उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर प्र अ अमर बहादुर सिंह, दल बहादुर सिंह, राज बहादुर शर्मा, राम कुमार सिंह,कमलेश यादव, किरन यादव, स्वप्निल किरन मौर्य,शैलजा गोड़,सुनीता, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments: