भेंटुआ में हुई खेलकुद प्रतियोगिता
भेंटुआ में हुई खेलकुद प्रतियोगिता
अमेठी।
शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय भेंटुआ में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आकर्षण शुक्ला ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी बच्चे ही देश का नाम रोशन करते हैं । खेल हमें अनुशासन की सीख देता है । खंड शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव ने मुख्य अतिथि को माला पहनाया और बुकें व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। मास पीटी व विशेष प्रदर्शन में भेटुआ न्याय पंचायत की टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा। ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी 6 न्याय पंचायतों की टीम शामिल हुई।
परिसर में शिक्षिका शैलजा गोड़ के साथ सुनीता जयसवाल खुशबू पांडे ज्योति ने सुंदर रंगोली बनाकर को आकर्षित किया।
खेलकूद प्रतियोगिता में गैरिकपुर पश्चिम द्वारा और भेंटुआ की टीमों अच्छा प्रदर्शन किया ।
ए आर पी महेंद्र जायसवाल, राजीव गुप्ता, झल्लर यादव, पवन कुमार उपाध्याय, संजय पांडेय, सतीश शुक्ला ने प्रतियोगिता को सफल बनाने विशेष योगदान रहा। निर्णायक की भूमिका व्यायाम शिक्षक रामचंद्र यादव, राजेश सिंह ,सर्वेश कृष्ण यादव, राम नारायण वर्मा, अल्कमा कौशर, अविनाश सिंह आदि शिक्षकों ने निभाई। इस अवसर पर अंबिका प्रसाद पांडेय, स्वप्निल किरण, चंचल, ममता यादव, अर्चना सिंह, दल बहादुर सिंह, कमलेश यादव डॉ हृदय प्रकाश सिंह,हरिकृष्ण मिश्रा, हेमचंद्र पांडेय ,धीरेंद्र शुक्ला, राजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
No comments: