Header Ads

दो ट्रकों की भिड़ंत में लग गयी आग, घायल चालक रेफर

दो ट्रकों की भिड़ंत में लग गयी आग, घायल चालक रेफर
अमेठी।
मंगलवार की भोर लखनऊ सुल्तानपुर हाइवे पर कस्थुनी पश्चिम गाँव के पास दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत के बाद एक ट्रक के केविन में आग लग गयी। जिसे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काबू कर लिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक ट्रक चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि आलू लदी ट्रक संख्या यूपी 60 के 4501 लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। वह जब कस्थुनी पश्चिम के पास भोर में पहुंची उसी समय उसकी सामने से आ रही खाली ट्रक संख्या सीजी 15 डी डी 8635 से सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खाली ट्रक की केबिन के परखचे उड़ गए। साथ ही केबिन में आग भी लग गयी। स्थानीय लोगों ने पानी से आग बुझा कर हालात बिगड़ने से संभाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक पिंटू पटेल (26 ) पुत्र विजय पटेल निवासी भिवंगी थाना कोन जनपद सोनभद्र को सीएचसी भेजवाया। जहाँ से उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रकों को सड़क से किनारे हटवा कर यातायात बहाल कराया।

No comments:

Powered by Blogger.