मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदे आजम बहुजन बीर उधम सिंह जी की जयंती
मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदे आजम बहुजन बीर उधम सिंह जी की जयंती
सलोन में हुआ कार्यक्रम,मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बसपा नेता डा सुनील दत्त
अमेठी।
रविवार को भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदे आजम बहुजन बीर उधम सिंह जी की जयंती पर सलोन विधानसभा के ग्राम तेरहों में डॉ भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि युवा बसपा नेता सलोन विधानसभा डॉ० सुनील दत्त ने तथागत बुद्ध और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही प्रगति का आधार है। साथ ही उधम सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके संघर्षों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि शहीद उधम सिंह जी का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब में बहुजन समाज में हुआ था। 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए असंख्य भारतीयों का बदला लेने के लिए अंग्रेजों के गृह देश इंग्लैंड में जाकर जनरल एम डायर को खुलेआम गोली मारकर खुशी खुशी 31 जुलाई 1940 को फांसी के फंदे पर झूल गए थे।
कार्यक्रम में सामाजिक चिंतक रोहित प्रतिपक्षी ने बतौर वक्ता सभा को संबोधित करते हुए ग्रामसभा में उपस्थित लोगों से बेहतर तालीम हासिल करने की अपील की। डॉ० भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सेंटर के संचालक अमरजीत ने उपस्थित ग्रामसभा को सेंटर के उद्देश्यों से रूबरू कराते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी नीरज निर्मल ने किया। इस अवसर पर शिक्षक एवं समाजसेवी मुन्नालाल जी, देशराज जी , उदय राज जी, जंग बहादुर जी आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संयोजन अमरजीत, करमचंद, पवन कुमार, विकास कुमार मौर्य , सुरेश कुमार यादव और निर्मला देवी ने किया। इस अवसर पर शिवमूर्ति सरोज, रवि कुमार, भोले, निर्मला देवी, ज्ञानवती, राम सजीवन, रेखा, पवन कुमार, राहुल, उषा देवी, विश्वनाथ साहू, सुषमा, राजकुमारी आदि के साथ-साथ बसपा सेक्टर अध्यक्ष बेवली राकेश कुमार जी और छेदीलाल मौर्य जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का समापन मंगल मैत्री की कामना के साथ हुआ।
बहुत सुंदर।
ReplyDeleteरविवार 26 दिसंबर 2021 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदे आजम बहुजन बीर उधम सिंह जी की जयंती पर सलोन विधानसभा के ग्राम तेरहों में डॉ भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा बसपा नेता सलोन विधानसभा डॉ० सुनील दत्त ने तथागत बुद्ध और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही प्रगति का आधार है। साथ ही उधम सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके संघर्षों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि शहीद उधम सिंह जी का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब में बहुजन समाज में हुआ था। 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए असंख्य भारतीयों का बदला लेने के लिए अंग्रेजों के गृह देश इंग्लैंड में जाकर जनरल एम डायर को खुलेआम गोली मारकर खुशी खुशी 31 जुलाई 1940 को फांसी के फंदे पर झूल गए थे।