प्रियंका से मुलाकात करने पर आंगनबाड़ी संघ अध्यक्ष बर्खास्त
प्रियंका से मुलाकात करने पर आंगनबाड़ी संघ अध्यक्ष बर्खास्त
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने थमाया बर्खास्तगी का आदेश
कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत आचरण पाए जाने पर की
कार्रवाई
अमेठी।
जिले की आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ अध्यक्ष को कांग्रेस की राष्ट्रीय
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात करने के चलते पद से बर्खास्त कर दिया गया
है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिलाधिकारी के आदेश पर कर्मचारी आचरण नियमावली के
प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए केंद्र धीमी पर तैनात कार्यकत्री आशा बहू को
बर्खास्त कर दिया है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में जिला प्रशासन की सबसे बड़ी
कार्रवाई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जारी किए गए आदेश में कहा है कि आदर्श
आचार संहिता प्रभावी होने के चलते किसी भी शासकीय कर्मचारी को राजनीतिक गतिविधियों
में शामिल होना निषिद्ध है। जबकि गत 19 अप्रैल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती संघ की जिला
अध्यक्ष आशा बहुत धनी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से
मुलाकात की थी। इसके संबंध में सीडीपीओ भेट गाने आशा बहुत से स्पष्टीकरण तलब किया
था। आशा बहुत ने अपनी स्पष्टीकरण के माध्यम से अवगत कराया कि वह अपनी मांगों को
लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने गई थी और उनके द्वारा आचार संहिता का किसी भी
प्रकार से उल्लंघन नहीं किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उक्त स्पष्टीकरण को
संतोषजनक ना मानते हुए आशा बौद्ध के कृत्य को कर्मचारी आचरण नियमावली इसके विपरीत
पाया। जिस पर जिलाधिकारी डॉ राम मनोहर मिश्र के आदेश के अनुपालन में आंगनवाड़ी
केंद्र धीमी 3 पर तैनात कार्यकत्री आशा बौद्ध की मानदेय सहित सेवाएं समाप्त कर दी
गई हैं। इस बाबत जिला कार्यक्रम अधिकारी सरोजनी देवी ने बताया कि जिलाधिकारी के
आदेश के क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आदर्श आचार
संहिता का पालन न करना गलत है।
No comments: