Header Ads

श्रद्धा और सद्भाव के साथ मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा पर्व

श्रद्धा और सद्भाव के साथ मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा पर्व 
समता, स्वतंत्रता और बन्धुत्व की शिक्षा देता है बौद्ध धर्म
‘गौतम बुद्ध दिया गुण ग्याना,प्रेम करैं सब जीव समाना’
बौद्ध विहार सोइया में शुरू हुआ बुद्ध चरित चन्द्रोदय पाठ,आज होगा समारोह
अमेठी।
बुद्ध पूर्णिमा का पर्व जिले में श्रद्धा एवं सद् भाव के वातावरण में मनाया गया। अम्बेडकर कल्याण समिति की ओर से त्रिसरण पंचशील कार्यक्रम और विचार गोष्ठियों के आयोजन किए गए। बौद्ध विहार सोइया में बुद्ध चरित चन्द्रोदय पाठ सुबह शुरू हुआ । पाठ का समापन आज होगा।
सोइया में सुबह बुद्ध वन्दना और त्रिसरण पंचशील के साथ बुद्ध चरित चन्द्रोदय पाठ शुरू हुआ। ‘गौतम बुद्ध दिया गुण ग्याना,प्रेम करैं सब जीव समाना’सम्पुट के साथ चन्द्रोदय पाठ का समापन आज होगा। भन्ते प्रज्ञामित्र, भन्ते धम्मदीप, भन्ते शीलमित्र के साथ शोभनाथ बौद्ध,हीरालाल,रामटहल, रामकिशोर,बेचूलाल, पवन कुमाार शर्मा आदि मौजूद रहे।
जनता नगर में अम्बेडकर कल्याण समिति की ओर से भगवान बुद्ध और उनका धम्म विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षक इन्द्रपाल गौतम ने कहा कि बौद्ध धर्म समता, स्वतंत्रता और बन्धुत्व की शिक्षा देता है। प्रहलाद गौतम ने कहा कि पंचशील और अष्टांगिक मार्ग ही दुखों के निवारण के दो उपाय है। शोभनाथ ने कहा कि जीवन की पवित्रता बनाये रखना ही धम्म है। अध्यक्ष गजाधर बौद्ध ने कहा कि बौद्ध धर्म तर्क ,बुद्धि और विज्ञान पर आधारित है। विचार गोष्ठी का संचालन रामबली गौतम ने किया। घेर्राऊ कोरी, अर्जुन प्रसाद, माखनलाल, लालबहादुर आदि मौजूद रहे। कमासिन में अम्बेडकर कल्याण समिति क ी ओर से बुद्ध पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। राजेन्द्र प्रियदर्शन, राकेश कुमार, हीरालाल, रामकिशोर, कैलाश कुमारी, किसमता, संगीता, ज्योति, यशोदा, प्रतिमा, प्रतिज्ञा, किशनलाल आदि मौजूद रहे।
भेंटुआ संवाद के अनुसार सरूवांवा में अम्बेडकर कल्याण समिति की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर्व मनाया गया। विचार गोष्ठी में भारत में बौद्ध धर्म के उत्थान में बाबा साहब डा अम्बेडकर के योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। बौद्ध धर्म के अनुयायियों को पंचशील के साथ 22 प्रतिज्ञाओं के पालन का संदेश दिया गया। ओम प्रकाश ,डा जय भीम, कलहूराम बौद्ध,शिवहर्ष,सतईराम, फूलचन्द्र,रामकुमार,केपी बौद्ध आदि मौजूद रहे। 
मुंशीगंज संवाद के अनुसार स्थानीय मार्केट में स्थित तथागत बुद्ध  की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद त्रिसरण पंचशील कार्यक्रम हुआ। श्यामबहादुर, आरके बौद्ध, सतईराम, दयाराम,सोनू,रामशंकर, राजेश कुमार, रामसुमिरन, सीताराम आदि मौजूद रहे। उधर बुद्ध विहार घटकौर में अवकाश प्राप्त सींच पर्यवेक्षक रामफेर बौद्ध और मोतीराम के संयोजन में कार्यक्रम हुआ।


No comments:

Powered by Blogger.