Header Ads

अमेठी में तेजी से चल रहा है वोटर मैनेजमेंट का खेल


अमेठी में तेजी से चल रहा है वोटर मैनेजमेंट का खेल
अमेठी।
लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन का प्रत्याशी न होने से कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां प्रचार अभियान के दौरान सपा बसपा समर्थक मतदाताओं पर डोरे डाल रही हैं। दोनों दलों के जिलाध्यक्षों से साइलेंट वार्ता के बाद कांग्रेस, सपा, बसपा कार्यकर्ताओं से प्रचार प्रसार में सहयोग ले रही है। बसपा की बीस टीमें गांव गांव जाकर राहुल गांधी के लिए वोट मांग रही हैं। अपनी वोटर मैनेजमेंट टीम के सहारे भाजपा कांग्रेस का खेल बिगाड़ने में लगी हुई है।
बसपा के जोन इंचार्ज त्रिभुवन दत्त ने पार्टी पदाधिकारियों को बगल की सीट सुल्तानपुर में प्रचार का काम करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के बावजूद संसदीय क्षेत्र के अधिकांश बसपा पदाधिकारी अमेठी में ही सक्रिय हैं। सपा के कार्यकर्ता भी अलग से काम कर रहे हैं। अमेठी में एस सी मतदाताओं की तादाद लगभग चौवालिस फीसदी है। अब तक के लोकसभा चुनावों में बसपा को डेढ़ लाख से अधिक मत मिल चुके हैं। मौजूदा समय में कांग्रेस की राजनीति कर रहे मो नईम को यहां बसपा प्रत्याशी के रूप में सबसे अधिक मत प्राप्त हुए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशियों ने तीसरे स्थान पर रहकर लगभग पौने दो लाख लाख वोट हासिल किए थे। अमेठी विधान सभा क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को चौथे स्थान पर धकेल दिया था। बसपा को यहां कांग्रेस के मुकाबले लगभग दस हजार मत अधिक मिले थे। इस बार इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा सबसे अधिक ताकत लगा रही है।






No comments:

Powered by Blogger.