Header Ads

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर युवक की मौत

मुसाफिरखाना।

शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे कोतवाली क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितयों घर में जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेजा।

क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में राम राज पुत्र राम दीन उम्र लगभग 32  अपनी पत्नी तथा तीन बच्चों के साथ रहते थे। पड़ोस में एक घर में शादी थी। रामराज की पत्नी निमंत्रण के चलते वहीं बच्चों के साथ भोजन करने गयी थी। रामराज घर में अकेला था। दोपहर लगभग तीन बजे अचानक घर से धुआं उठता दिखाई पड़ने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। रामराज के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। दो कमरों के बीच की दीवार छत तक नहीं बनी थी। इसी दीवार के सहारे लोगों ने कमरे में घुस कर दरवाजा खोला। दरवाजा खुलने पर लोगों ने देखा कि रामराज की पूरी तरह जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। एसओ देवेश कुमार ने बताया कि मृतक कुछ विक्षिप्त था जिसका इलाज भी चल रहा था। मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फ़िलहाल मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

No comments:

Powered by Blogger.