Header Ads

ट्रक की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायल

ट्रक की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायल
मुंशीगंज।
सोमवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे चौराहे के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। बाइक चालक भतीजा घायल हो गया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। घायल युवक का इलाज चल रहा है।
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के ऊंचगांव की निवासी केश कुमारी पत्नी राम मूरत (52) बाइक से अपने भतीजे पंकज के साथ घर जा रही थी। स्थानीय चौराहे के पास लगभग 100 मीटर दूरी पर एक स्कूटी सवार महिला को बचाने के चक्कर में बाइक सवार बुआ भतीजा सड़क पर गिर गए। सामने से आ रही एक ट्रक ने महिला को रौंद दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है
दुर्घटना में घायल युवक का इलाज चल रहा है। एस ओ ने बताया कि मृतका के परिजन की तहरीर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


चौराहे पर स्पीड बेर्कर न होने के कारण हो रही घटनाएं
घटना के प्रत्यक्षदर्शी भाजपा नेता रामबरन कोरी ने बताया कि चौराहे पर स्पीड बेर्कर न होने के कारण महिला की मौत हुई है। बेर्कर न होने के कारण चार पहिया व दो पहिया वाहन चालक वाहनों को तेज गति से चलाते हैं। चौराहे पर अक्सर घटनाएं हुआ करती हैं।

No comments:

Powered by Blogger.