Header Ads

खेतों में फसल अवशेष जला रहे किसान

खेतों में फसल अवशेष जला रहे किसान 
फसलों के अवशेष जलाने से जिला कृषि अधिकारी ने जताई गहरी चिंता
मृदा की सेहत को नुकसान,ऊसर हो जायेगी मिट्टी
अमेठी ।
खेतों में फसल अवशेष न  जलाने की कृषि विभाग की अपील का किसानों पर कोई असर नहीं है। फसल अवशेष जलाने से आग लगने के खतरे बढे हुए हैं। कृषि विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन  मौन साधे हुए हैं। जिले के तेरह विकास खंडों में रबी वर्ष में लगभग सवा लाख हेक्टेयर गेंहू की खेती हुई थी। गेहूं की कटाई और मडाई का काम लगभग पूरा हो गया है। कम्बाइन मशीनों से गेहूं की कटाई कराने वाले किसान रोज बडी संख्या में फसल अवशेष खेतों में जला रहे हैं। तेज हवाएं चलने के कारण आग लगने के खतरे बढे हुए हैं। 
इनसेट
मृदा की सेहत को नुकसान,ऊसर हो जायेगी मिट्टी
गौरीगंज। 
खेतों में फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण को भारी चोट पहुंच रही है। वातावरण में धुंए की मात्रा बढने से स्वच्छ प्राण वायु का संकट बढा रहा है। फसल अवशेषों को खेतों में जलाने से लाभदायक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। किसान इसी तरह खेत में फसल अवशेष जलाते रहेंगे, तो मिट्टी ऊसर और बंजर हो जायेगी। सरकार ने जुर्माने और सजा का भी प्रावधान किया है।

फसलों के अवशेष जलाने से जिला कृषि अधिकारी ने जताई गहरी चिंता
गौरीगंज।
खेतों में फसल अवशेषों के जलाने की किसानों की प्रवृत्ति पर जिला कृषि अधिकारी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की ओर से जारी अपील का असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। अब किसानों के साथ सख्ती की जायेगी। टीमों का गठन कर फसल अवशेषों के जलाने की रिपोर्ट गांव वार तैयार कर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को खेतों में जलाने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

कोट
किसान भाई फसल अवशेषों को खेतों में किसी भी स्थिति में न जलाएं। ट्रैक्टर से गहरी जुताई करके ढैंचे की बुवाई कर दें। फसल अवशेष खेतों में सड जायेंगे। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ जायेगी। जो किसान ढैंचे की बुवाई नहीं करना चाहते वे खेतों की गहरी जुताई करके पानी भर दे। फसल अवशेष सडने के बाद खाद का काम करेंगे।
डा शशांक शेखर सिंह
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक


No comments:

Powered by Blogger.