Header Ads

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत,एक घायल

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत,एक घायल 
अमेठी।
कोतवाली अन्तर्गत तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हुई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
मंगलवार को दुर्गापुर अमेठी मार्ग पर स्थित बघवरिया गांव के पास इसी गांव का निवासी कुलदीप पुत्र सुरेश कु मार यादव 18 साईिकल से अमेठी से घर जा रहा था। अचानक पीछे से आई एक अज्ञात कार उसे टक्कर मारकर फरार हो गई। दुर्घटना में युवक गंभीर से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में सीएचसी पहुंचाया । डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी दुर्घटना अमेठी दुर्गापुर मार्ग पर शिवदुलारी कालेज के पास हुई। पड़ोसी जनपद सुलतानपुर के लम्भुआ थाने के बधुपुर गांव का निवासी अनिल कैटर्स अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
तीसरी दुर्घटना अन्तू रोड पर स्थित सराय कान्धा गांव के पास हुई मुकेश वर्मा पुत्र राम किशोर वर्मा अपनी बाइक से सड़क पर गिर गया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। युवक का इलाज चल रहा है। 

No comments:

Powered by Blogger.