रोड शो करके अमित शाह ने दिया अमेठी में बदलाव का संदेश

हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करते हुए अमित शाह ने मांगे स्मृति के लिए वोट
रोड शो में जुटी भारी भीड़,अस्त व्यस्त हुआ अमेठी नगर का यातायात
व्यापारी परिवारों की महिलाओं ने छत पर खड़ी होकर अमित शाह की आरती उतारी।
अमेठी।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रामलीला मैदान से देवीपाटन तक रोड शो करके भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अमेठी के मतदाताओं को 6 मई को होने वाले चुनाव में अमेठी में बदलाव का संदेश दिया। भाजपा नेताओं के साथ विशेष वाहन पर सवार अमित शाह ने हाथ जोड़कर अमेठी जनता का अभिवादन करते हुए स्मृति ईरानी के लिए वोट मांगे।
अमित शाह के रोड शो में जिले के कोने-कोने से भाजपाई शामिल हुए। रामलीला मैदान ,बस स्टाफ और नगर की सभी सड़कों पर समर्थकों का भारी हूजुम जुटाने से नगर में तीन घंटे तक माहौल भाजपा मय नजर आया। रोड शो में शामिल होने को कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से ही रामलीला मैदान में जमा होने लगे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्राइवेट वाहनों के साथ पर सवार होकर अमित शाह के स्वागत को पहुंचे। युवा मोर्चे और महिला मोर्चे के कार्यकर्ता झण्डे ,बैनर और पोस्टर के साथ रोड शो में शामिल हुए। अन्य प्रांतों के कार्यकर्ताओं भी ढोल-नगाड़े के साथ रोड शो में शामिल हुए।
रोड शो के लिए तैयार किए गए विशेष वाहन पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 3.05 बजे सवार हुई। सवा तीन बजे अमित शाह का हेलीकाप्टर खेरौना हेलीपैड पर उतरा । यहां से वे सड़क मार्ग से ददन-सदन तिराहे पहुंचे और साढ़े तीन बले विशेष वाहन पर सवार हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। अमित शाह ने भारत माता की जय के नारे लगावाए और कहा कि जहां मुखर्जी बलिदान हुए हैं, वह कश्मीर हमारा है। इसी के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाते हुए रोड शो शुरू किया। अमित शाह के साथ विशेष वाहन पर स्मृति ईरानी, अनिल जैन, सुरेश पासी, गरिमा सिंह ,पूर्व मंत्री दलबहादुर कोरी, पूर्व विधायक पं यमुना प्रसाद मिश्र ,राजेश अग्रहरि आदि भी मौजूद थे। रोड शो के दौरान लोग दूर छतों पर खड़े होकर फोटो खीचतें और नारे बाजी करते देखे गए। जितने हाथ -उतने मोबाइल फोटो खींचने का क्रम रोड शो में शुरू से अन्त तक बना रहा।
गांधी चौक पर व्यापारी परिवार की महिलाओं ने छत पर खड़ी होकर अमित शाह की आरती उतारी। शिव गारमेन्ट्स क ी दुकान पर बैनर लगाकर पहले से खड़े नगर के व्यापारियों ने अमित शाह के काफिले पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। भीड़ काफी अधिक होने के कारण लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा था। ददन-सदन से गांधी चौक तक रोड शो पहुंचने में 45 मिनट लग गए। सगरा तिराहे से आगे बढ़ने पर राजेश अग्रहरि के घर पास भारी संख्या में खड़ी महिलाओं ने भी जमकर फूल बरसाए। अमित शाह का रोड शो देवी पाटन मंदिर के पास शाम लगभग पांच बजे समाप्त हुआ।
अलग-अलग विशेष वाहन से रोड शो में शामिल हुए कई नेता
अमेठी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ रोड शो में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कई नेता रोड शो में साथ चलने को खुले वाहन भी लेकर आये थे। रोड शो में आगे कार्यकर्ता थे, पीछे अमित शाह का विशेष वाहन चल रहा था।
विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य रश्मि सिंह ,अनन्त विक्रम सिंह, लोकसभा प्रभारी केके सिंह, गोविन्द सिंह चौहान ,आशा बाजपेयी ,जिला पंचायत सदस्य उपमा सरोज, सुधांशु शुक्ल, विषुव मिश्र, गाजियाबाद से आये सुनील पांचाल विश्वकर्मा, विन्देश्वरी प्रसाद दूबे,वेद प्रकाश तिवारी, अलग-अलग वाहनों से रोड शो में शामिल हुए।

No comments: