22अक्टूबर को प्रदेश व्यापी पदयात्रा को लेकर तेजी से चल रहा है जनसंपर्क अभियान
22अक्टूबर को प्रदेश व्यापी पदयात्रा को लेकर तेजी से चल रहा है जनसंपर्क अभियान
तीन बडे संगठनों ने किया है अटेवा पेंशन बचाओ मंच को अपना समर्थन देने का एलान
अमेठी।
पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर कर्मचारी संगठन तेजी से एक जुट हो रहे हैं। 22 अक्टूबरको प्रदेश व्यापी पदयात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रहा है।पिछले दो दिन के भीतर तीन बडे संगठनों ने अटेवा पेंशन बचाओ मंच को अपना समर्थन देने का एलान किया है।
22अक्टूबर को एन पी एस निजीकरण भारत छोडो पद यात्रा का आयोजन किया गया है।21नवम्बर को प्रदेश की राजधानी में पेंशन शंखनाद रैली का आयोजन किया गया है । पुरानी पेंशन स्कीम में कर्मियों को सेवाकाल मे मृत्य होने पर उसके परिवार को पारिवारिक पेंशन मिलती है।एन पी एस मे पारिवारिक पेंशन को समाप्त कर दिया गया है।
पुरानी पेंशन योजना में सेवा निवृत्ति पर गेच्युटी मिलती है।एन पी एस मे डेथ ग्रेच्यूटी को समाप्त कर दिया गया है।पुरानी पेंशन योजना कर्मियों को रिटायर मेंट के बाद सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देती है।एन पी एस पूरी तरह शेयर मार्केट के अधीन है।
पुरानी पेंशन बहाली की बहाली के लिए अटेवा की ओर से आन्दोलन वर्ष 2015 में शुरू हुआ था। जनपद अमेठी मे तीन नवम्बर 2018से सात नवम्बर2018 तक अटेवियन्स ने अमेठी से लखनऊ तक पदयात्रा निकाल कर पेंशन आन्दोलन मे शहीद हुए रामाशीष सिंह के नाम गांधी प्रतिमा पर दीप जलाए थे।यही टीम.एक बार फिर पूरी ताकत से आन्दोलन को मजबूती से आगे बढा रही है।
अटेवा के निरन्तर संघर्ष के परिणाम-एक नजर
1-लखनऊ में आमरण अनशन के बाद एन पी एस.कर्मियों की सेवा काल मे मृत्यु पर.पारिवारिक पेंशन मिलने का जी ओ अक्टूबर2016मे आ चुका है।
2-एन पी एस कर्मियों के लिए भी ओ पी एस.कर्मियों की तरह डेथ ग्रेच्यूटी का जी ओ जारी हो चुका है। 2019 मे सरकार ने एन पी एस मे अपना अंशदान प्रतिशत 10से बढाकर14 फीसदी कर दिया है।एन पी एस कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले 60 प्रतिशत अंशदान को करमुक्त कर दिया गया है।
जिला कोषाध्यक्ष ने किया विकास खंड के कर्मियों के बीच संवाद बैठक और सम्पर्क
भादर।
22 नवम्बर को आयोजित की जा रही पदयात्रा में सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की भागीदारी बढाने के लिए सोमवार को अटेवा के जिला कोषाध्यक्ष देवांशु सिंह ने अटेवियन्स के साथ विकास खंड के कर्मियों के बीच संवाद बैठक और सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन के भीतर उत्तर प्रदेश. लेखपाल संघ, यू पी वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियव,पी.डब्ल्यू डी संघ,चिकित्सा सेवा संघ एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अटेवा की पदयात्रा के साथ चलेंगे।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व मा शि संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, जामवंत मौर्य, ए डी ओ सहकारिता मुइजुल्ला,सुनील सिंह, जगलाल,राम बहाल आदि मौजूद रहे।
No comments: