Header Ads

पूर्व सैनिक को पिक अप से कुचल कर मारने का आरोप, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर.रोड जाम किया

 पूर्व सैनिक को पिक अप से कुचल कर मारने का आरोप, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर रोड जाम किया

चार घंटे तक चलता रहा विरोध प्रदर्शन

पश्चिम द्वारा के प्रधान परिवार के दो सगे भाईयों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की हत्या की रिपोर्ट



अमेठी/मुंशीगंज।

रविवार की शाम रायबरेली-सुल्तानपुर हाइवे पर दीनापुर मोड के पास हुई सडक दुर्घटना मे मौत का शिकार हुए एक पूर्व सैनिक के परिजनों ने गांववासियों के साथ लगभग चार घंटे तक रोड जाम किया। परिजनों ने पश्चिम द्वारा के प्रधान परिवार पर पूर्व सैनिक को पिक अप वाहन से कुचल कर मारने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची भाजपा नेत्री रश्मि सिंह के काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित भीड शांत हुई। मुंशीगंज पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

 सुल्तानपुुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने पूर्व सैनिक के पार्थिव शरीर को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया । जाम की खबर मिलते ही जिलेेेे के आला अधिकारी मौकेेे पर पहुंच गए। अधिकारियोंं ने लोगों को समझाने बुझाने का काम शुरू कर दिया।सुलतानपुर -रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दीनापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार पश्चिम दुआरा निवासी अवकाश प्राप्त सैनिक संतोष सिंह को रविवार की सायं लगभग 6 बजे टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए मुंशीगंज संजय गांधी अस्पताल ले गये। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया । परिजन उपचार के लिए उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे जहाँ रास्ते में उन्होंने दम तोड दिया।

उपचार के लिए साथ गये परिजनों का कहना है कि वे घटना स्थल से अस्पताल ले जाते समय तक होश में थे और बात भी कर रहे थे । लोगों का कहना है कि वे मुंशीगंज मे एक गाँव के आदमी जिसका इलाज चल रहा था उसकी मदद कर अपनी मोटर साईकिल से घर लौट रहें थे।पीछे से पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे वे बाइक सहित वे सड़क पर गिर गये। अवकाश प्राप्त सैनिक  ने बताया कि टक्कर मारने के बाद पिकअप आगे जाकर रूकी और फिर पिकअप चालाक ने पिकअप को पीछे करके उनके ऊपर चढ़ा दिया था।

इस घटना से पश्चिम दुआरा गाँव में कोहराम मचा हुआ है। नेशनल हाईवे जाम होने की सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी एसपी सिंह अपर पुलिस अधीक्षक और सी ओ के साथ मौके पर पहुंचे।परिजनों की ओर से रोड जाम खत्म करने के पूर्व एक मांग पत्र दिया गया।लगभग ढाई बजे तक रश्मि सिंह प्रशासन के अधिकारियों के साथ आक्रोशित भीड को समझाने मे लगी  रही।लोग कार्रवाई पूर्ण हुए बगैर जाम खत्म करने को तैयार नही थे।अपरान्ह तीन बजे के बाद पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करने की सूचना मिलने पर रोड जाम समाप्त हुआ। मरने के पूर्व पूर्व सैनिक ने जो बयान दिया है, पुलिस ने उसी आधार पर कार्रवाई की है।सी ओ ने बताया कि मृतक पूर्व सैनिक की पत्नी की तहरीर पर उदयप्रताप सिंह और विजय प्रतापसिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments:

Powered by Blogger.