जमीनी विवाद मे मारपीट से थौरा मे तनाव, एक युवक की मौत
जमीनी विवाद मे मारपीट से थौरा मे तनाव, एक युवक की मौत
लाश घर पर रखकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, चार थानों की फोर्स गांव में तैनात रही
अमेठी।
कोतवाली अन्तर्गत थौरा गांव में जमीन और पेड काटने के विवाद को लेकर हुई मारपीट मे आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल है।एक युवक की मौत के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। मृतक युवक के परिवार के लोग लाश नहीं उठने दे रहे हैं।मौके पर भारी मात्रा मे फोर्स तैनात है।एस डी एम संजीव कुमार मौर्य और सी ओ अर्पित कपूर गांव में कैम्प कर रहे हैं।
शुक्रवार को सुबह वंश बहादुर सिंह के लडके खेत मे काम कर रहे थे। मेड पर एक पेड काटने को लेकर दिलीप सिंह के परिवार के लोगों से विवाद हुआ। दिलीप सिंह के परिवार के लोगों ने लाठियों और.फरसे से वंश बहादुर सिंह के परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर.दिया। फौजदारी मे राहुल सिंह, राजीव सिंह, सुभाष सिंह, आकाश सिंह और मीरा सिंह को गंम्भीर चोटें आई हैं। राहुल सिंह 28 की अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत ह़ो गई। घायलों मे चार लोग ट्रामा सेन्टर लखनऊ और पांच लोग जिला अस्पताल सुल्तान पुर मे भर्ती हैं। वंश बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप सिंह, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, विशाल सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, आदित्य सिंह अविनाश सिंह, पवन कुमार सिंह व आकाश सिंह के विरुद्ध आई पी सी की धारा147,148,324,307,302,34 के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। गांव मे भारी मात्रा मे फोर्स तैनात है।
शनिवार को अपर जिला धिकारी एस.पी सिंह, ए एस पी विनोद कुमार पांडेय, एस डी एम संजीव कुमार मौर्य,सी ओ अर्पित कपूर, कोतवाल श्याम सुंदर आदि अधिकारी नाराज परिजनों को मनाने मे लगे हुए हैं।विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनन्त विक्रम सिंह भी अधिकारियों के साथ गांव मे मौजूद रहे।
पीडित ने दिया आठ सूत्रीय मांगपत्र
अमेठी।
मृतक राहुल के पिता वंश बहादुर सिंह ने प्रशासन कोआठ सूत्रीय मांग पत्र दिया है। मांग पत्र में केस लखनऊ फास्ट ट्रैक कोर्ट मे चलाने, सभी घायलों का निःशुल्क इलाज कराने, मुआवजा देने, परिवार.के एख सदस्य को नौकरी, शस्त्र लाइसेंस देने के साथ सांसद और.मुख्यमंत्री से बात कराने का उल्लेख है।अधिकारी इस मांग पत्र को.लेकर शनिवार को शाम तक पीडित के घर पर माथापच्ची करते रहे।
इनसेट
तीस साल से चल रहा है भूमि विवाद
निस्तारण के मामले में फेल हुई सरकार की सारी व्यवस्थाएं
अमेठी।
थौरा गांव का यह जमीनी विवाद पिछले तीस साल से चल रहा है । तहसील दिवस, थाना दिवस और सम्पूर्ण समाधान दिवस जैसी सरकार की सारी व्यवस्थाएं भूमि विवाद के निस्तारण के मामले मे फेल साबित हुई हैं। पिछले वर्ष 2 जनवरी को मारपीट हुई थीं। नागेंद्र सिंह पुत्र वंश बहादुर सिंह ने दिलीप सिंह के परिवार के छःलोगों.के विरुद्ध मुकदमा लिखाया था।इस.विवाद को लेकर वर्ष 1990,1996, 2012 व 2014 में पांच मुकदमे कोतवाली मे दर्ज हैं।

No comments: