Header Ads

चुनावी राजनीति की कार्यशाला रहा बसपा का कैडर कैंप

 चुनावी राजनीति की कार्यशाला रहा बसपा का कैडर कैंप

वर्तमान राजनीति और बसपा की उपलब्धियों पर हुआ संवाद 

कारपोरेट घरानों को मजबूत कर रही मोदी सरकार-विश्वनाथ पाल





बाजार शुकुल /अमेठी।

 मंगलवार को कस्बे में एक मैरिज हाल में बहुजन समाज पार्टी की ओर से कैडर कैंप आयोजित किया गया । कैंप में मुख्य सेक्टर प्रभारी विश्वनाथ पाल ने प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिवेश और बसपा की चुनावी तैयारियों पर संवाद किया। विश्वनाथ पाल ने सेक्टर और बूथ कमेटियों को बसपा मुखिया बहन सुश्री मायावती  के चार बार मुख्यमंत्रित्वकाल की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ 2022 के चुनाव के लिए प्रशिक्षित किया। कैडर कैंप का शुभारंभ बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर और मान्यवर कांशी राम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जिला सचिव राम बोध पासी और विधानसभा अध्यक्ष महादेव मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया ।   विश्वनाथ पाल  ने कहा कि पिछड़ी जातियों में राजनीतिक चेतना बसपा की देन है। 1984 में बीएसपी के बनने के बाद पिछड़ी जातियों को उनका हक दिलाने को मान्यवर कांशीराम ने  देशव्यापी आंदोलन किया। मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने के लिए दिल्ली के वोट क्लब पर विशाल धरना प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा पिछड़ी जातियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और धोखा दिया है। आजादी के सात दशक बीत गए हैं ।अभी तक केंद्र मेंकांग्रेस  , जनता दल, जनता पार्टी और भाजपा की सरकारें रही हैं। पिछड़ी जातियों को 27 फ़ीसदी आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिला किसी भी सरकारी विभाग में आरक्षण कोटा पूरा नहीं हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां आरक्षण खत्म करना चाहती हैं। बहुजन समाज पार्टी की नेता बहन मायावती ने अपने शासनकाल में सर्वजन समाज का कल्याण किया। 26 योजनाएं चलाकर गांवों में विकास की गंगा बहाई नमो सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि जुमलेबाज सरकार पूंजीपतियों के भले के लिए काम कर रही है। देश बिकने नहीं दूंगा -की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी सरकारी सेवाओं का निजीकरण कर कारपोरेट घरानों को मजबूत कर रहे हैं। योगी सरकार ने कर्मचारियों और युवाओं को ठगने का काम किया है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया। मुख्य सेक्टर प्रभारी राम अभिलाष सरोज, दिनेश गौतम, रामानंद मौर्य, कमल कांत पासवान, रोशन अली ,धर्मेंद्र भारती ,डॉ रमेश गौतम, अमरनाथ, सोहनलाल कुरील, विजय प्रजापति ,केश कुमारी, अलीम खान, राम नगीना ,राममिलन रामदत्त आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.