Header Ads

मुराई के पुरवा मे मनाया गया अंतिम मौर्य सम्राट वृहद्रथ का शहादत दिवस



 मुराई के पुरवा मे मनाया गया अंतिम मौर्य सम्राट वृहद्रथ का शहादत दिवस

अन्धविश्वास और वाह्यडम्बर पर चोट

डा अम्बेडकर का मार्ग अपनाने की नसीहत दी गई

अमेठी।

शुक्रवार को अखिल भारतीय मौर्य महासंघ की ओर से मौर्य वंश के दसवें अंतिम सम्राट वृहद्रथ मौर्य का शहादत दिवस  मुराई का पुरवा जंगल रामनगर में  मनाया गया। कार्यक्रम में बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीराम मौर्य ने कहा कि सम्राट वृहद्रथ मौर्य वंश के दसवें राजा थे। उन्होंने अंधविश्वास और  आडंबर को दूर करने का काम किया था ।   श्री   मौर्य   ने कहा कि  वाह्य आडम्बर से दूर हट कर समाज के लोग काम करें । स्वर्ग नरक इसी धरती पर है , परिवार व मां बाप की सेवा करें यही सबसे बडा धर्म है। सपा नेता अभिषेक मौर्य  उर्फ सोनू ने कहा कि सम्राट वृहद्रथ मौर्य राजा के बाद मौर्य साम्राज्य का पतन हुआ है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने  गेट पर बैठकर शिक्षा ग्रहण की थी ,उन्हीं की बदौलत आज हम सबको स्थान और सम्मान मिला है। अपने बच्चों को अच्छी पढ़ाई कराने से ही हमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो ,संघर्ष करो पर चलकर काम करने से ही बहुजन समाज का विकास संभव है। जिला अध्यक्ष हौसला प्रसाद मौर्य और अरुण कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन डॉ मिथिलेश कुमार मौर्य और अध्यक्षता बाबूलाल मौर्य  ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करने वाले प्रमुख लोग

बृजलाल वर्मा,रामलाल मौर्य, श्याम कुमार मौर्य, विश्वनाथ मौर्य,डा.राम नेवज मौर्य,डा. संतराम मौर्य, सोहनलाल मौर्य, संतोष कुमार मौर्य,.राकेश कुमार मौर्य, अमरजीत मौर्य, .राम यश मौर्य,प्रभुनाथ मौर्य, कृष्णा मौर्य,.विनय कुमार मौर्य, संदीप कुशवाहा,रामफल कोरी"फौजी

No comments:

Powered by Blogger.