Header Ads

मिशन नारी शक्ति अभियान से चमकी नगरडीह की बाग

 मिशन नारी शक्ति अभियान से चमकी नगरडीह की बाग

खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई

 अमेठी/ भादर।

 मिशन नारी शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर डीह की बाग में प्राथमिक विद्यालय नगर डीह की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेलकूद में विकासखंड भादर के आधा दर्जन विद्यालयों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। जन जागरण रामलीला समिति की ओर से सीता स्वयंवर परशुराम लक्ष्मण संवाद प्रसंग पर प्रदर्शित रामलीला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह और ग्राम प्रधान कुसुम कश्यप ने विजेता टीमों को पुरस्कार मेडल, शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव और डॉक्टर संतोष कुमार यादव ने फीता काटने के बाद मां वाणी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बच्चा राम वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय कि प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमारी शुक्ला और आयोजक नागेंद्र नागेंद्र सिंह उर्फ गोलू सिंह ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। प्राथमिक विद्यालय नगरडीह और कम्पोजिट विद्यालय भादर द्वितीय की छात्राओं ने समधुर वाणी वंदना प्रस्तुत की। लोक कलाकार अनिल नादान की टीम ने स्वागत गीत और शिक्षा प्रद बिरहा गीत प्रस्तुत किए। लोक कलाकार अनीता विन्द और बृजेंद्र हारमोनियम और तबला वादन का सुंदर प्रदर्शन करने के साथ एकल गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। निबंध रंगोली आत्मरक्षा और खो-खो प्रतियोगिता में अजय जायसवाल, सुभाष सिंह, अनिल सोनी, योगेश, देवांशु सिंह, विजय प्रताप यादव, गीता पाल ,एसआरजी अमिता मिश्रा, पूजा और सुमन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

 छात्रा आकांक्षा सिंह ने नारी शक्ति के अतीत और वर्तमान का उल्लेख करते हुए  कन्या भ्रूण हत्या और बेटा बेटी भेदभाव के प्रति जन सामान्य का ध्यान आकृष्ट किया । नारी सशक्तिकरण के संदेश दिये। ।

समारोह में कई ग्राम प्रधान और सैकड़ों शिक्षक/ शिक्षिकाएं में शामिल हुई पूर्व प्रधान अक्षय प्रताप सिंह उर्फ घेर्राऊ सिंह,  हरिमूर्ति सिंह,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष कपिलेश यादव, विश्वनाथ सिंह, मनीष सिंह, दिलीप विश्वकर्मा सुशील शुक्ला, इंद्रपाल गौतम, ज्ञान चंद्र पांडेय, शिव सिंह ,उपनिरीक्षक रानी सिंह, निशा सिंह, संध्या गुप्ता, लालती देवी नीतू सिंह रीता यादव, अशोक कुमार आदि ने टीमों का उत्साहवर्धन किया ।


महिलाओं को खोया हुआ गौरव वापस दिला रही मोदी योगी की सरकार

अमेठी।

समारोह के मुख्य अतिथि राजेश अग्रहरी ने ग्रामीण अंचल में नारी सशक्तिकरण के क्रम में सुंदर कार्यक्रम के लिए आयोजकों की प्रशंसा की कहा कि पाश्चात्य संस्कृति में डूबे खद्दरधारी नेताओं ने हमारी सभ्यता और संस्कृति को बहुत नुकसान पहुंचाया है। पाश्चात्य संस्कृति के असर ने नारी शक्ति की पूजा के हमारे संस्कारों को चोट पहुंचाई है। नारी भारत में हमेशा पूज्यंते रही हैं। नमो और योगी सरकार ने गांव से जुड़ी सभी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं को ही प्राथमिकता प्रदान की है। टोकियो ओलंपिक में महिलाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके नारी शक्ति का परचम लहराया है। राजेश ने रामलीला मंचन टीम को ₹2001 का नगद पुरस्कार प्रदान किया और सार्वजनिक भूमि उपलब्ध होने पर खेल संसाधनों से परिपूर्ण ओपेन जिम बनवाने की घोषणा की।

 प्रतियोगिता परिणाम- एक नजर

 निबंध प्रतियोगिता प्राची गुप्ता प्रथम, सोनल सिंह द्वितीय, प्रीति तृतीय

 खो-खो प्राथमिक वर्ग विजेता नगर डीह, उपविजेता भादर जूनियर वर्ग विजेता नगर डीह उपविजेता इस्माइलपुर

 रंगोली उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर सेकंड प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय भादर -प्रथम द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर डीह तृतीय

No comments:

Powered by Blogger.