मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 51जोड़ो की हुई शादियाँ
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 51जोड़ो की हुई शादियाँ
एक दर्जन नवयुगलों की बौद्ध धर्म के रीति रिजावों से शादी, दो मुस्लिम विवाहित जोड़ो का निकाह
भेंटुआ।
शनिवार को विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 51जोड़ो
की हिन्दू, बौद्ध और इस्लाम धर्म के रीति रिवाजों से शादियाँ सम्पन्न हुई। विधायक प्रति निधि अनन्त विक्रम सिंह ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जिले में हर वर्ष मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार के लोगों की बहन बेटियों की शादियाँ हो रही। हर समुदाय के गरीब परिवार को लाभ मिल रहा है। समाज कल्याण एडीओ अम्बरीश मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत अमेठी के 12, भादर के 19,मुसाफिरखाना के 05, भेंटुआ के 15 नवयुगलों की शादियां हुई। समारोह के दौरान बौद्धाचार्य रामराज ने एक दर्जन जोड़ो की शादियां बौद्ध धर्म से सम्पन्न करायी। इस अवसर पर बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह, एडीओ पंचायत राकेश द्विवेदी, दिनेश, जगत पाल,दया राम,लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।
No comments: