सिटी अस्पताल मे भर्ती महिला की मौत,लाश के पास हंगामा कर रहे परिजन
सिटी अस्पताल मे भर्ती महिला की मौत,लाश के पास हंगामा कर रहे परिजन
अमेठी।
नगर मे देवीपाटन के पास स्थित एक हास्पिटल मे प्रसव.पीडा होने पर भर्ती कराई गई एक महिला की बच्चे के जन्म के बाद.खून चढाते समय इलाज के दौरान मौत हो गई।महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल मे जमकर हंगामा काटा।पुलिस के पहुंचने के बाद मामला. शांत हुआ है।
मीरा24निवासी .मंडौली को शुक्रवार को प्रसव.पीडा होने पर सिटी हास्पिटल मे भर्ती कराया गया था।अस्पताल मे ही उसने बच्चे को जन्म दिया।बच्चे के जन्म के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई।महिला के शरीर मे खून की.कमी होने की बात करते हुए अस्पताल के स्टाफ ने उसको खून चढाना शुरू किया।शाम को उसकी मौत हो गई।सिटी हास्पिटल ने महिला की हालत गंभीर बता कर उसे संजय गांधी अस्पताल भेज दिया।संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के इमरजेंसी स्टाफ ने महिला को पुनः यह कहकर सिटी हास्पिटल भेज दिया कि महिला दो.घंटे पहले मर.चुकी है।परिजन उसको.वापस लेकर सिटी हास्पिटल आए और यहां हंगामा. शुरू कर.दिया।हंगामे के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और.गुस्साए लोगों को शांत किया।महिला की डेड बाडी अभी सिटी हास्पिटल मे ही पडी हुई है। परिजनों का कहना है कि सिटी हास्पिटल के चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत हुई है।प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि महिला की मौत संजय गांधी अस्पताल मे ही हुई है।संजय गांधी अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ ने महिला को भर्ती किया था।यदि महिला की मौत पहले हो चुकी थी तो संजय गांधीअस्पताल के स्टाफ ने उसे क्यों भर्ती किया।परिजन इसे मानने को तैयार नहीं हैं और सिटी हास्पिटल को दोषी बता रहे हैं फिलहाल महिला की डेड बाडी सिटी हास्पिटल मे पडी हुई है।दोनों अस्पताल महिला की मौत की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं.।
No comments: