बहुजन समाज पार्टी ने की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक
बहुजन समाज पार्टी ने की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक
शनिवार को सलोन विधानसभा के राजापुर कटेहा स्थित कबीर आश्रम में बहुजन समाज पार्टी ने कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया और कहा कि बहुजन समाज पार्टी 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। बहुजन समाज पार्टी को सर्व समाज आशा भरी नजरों से देख रहा है, क्योंकि बसपा शासन में ही कानून का राज चलता है।
कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में युवा बसपा नेता डॉ सुनील दत्त ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बढ़ते कदम स्मारिका भी भेंट की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बहुजन समाज पार्टी को मजबूत कर 2022 में बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य सेक्टर प्रभारी लखनऊ मंडल मा. हरीश सैलानी जी, मा. बी डी सुमन जी, मा. राजेंद्र गौतम जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष बाल कुमार गौतम जी ने किया। कार्यक्रम में सलोन विधानसभा अध्यक्ष प्रवेश साहू, सेक्टर प्रभारी एडवोकेट चंदभान मौर्य, मान. सुरेश कुमार कोरी जी, जिला सचिव धर्मेंद्र गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, बीवीएफ जिला संयोजक अमरनाथ कोरी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अनिल कुमार सरोज, सत्यम सिंह, संजय कुमार राव, नीरज निर्मल, गया प्रसाद भारती, राहुल गौतम, बाल गोविंद मिश्र, आर सी मौर्य, अशोक सावंत, इंजीनियर दिनेश रतन बौद्ध, बी डी सरन, समेल गौतम, सुरेश कुमार मौर्य, अजय कुमार गौतम, शिव लखन गौतम, रती पाल गौतम, मेवा लाल गौतम, सूर्य कुमार नाई, गुरुदेव, विश्राम, दुर्गा प्रसाद, मोहनलाल, राजेंद्र प्रसाद गौतम, हीरालाल, दयाराम, राम राम सजीवन, हरिद्वारी लाल, सुरेश कुमार, नंदलाल, गंगा प्रसाद, राकेश कुमार, बाबूलाल, राहुल कुमार, धर्मजीत गौतम, देवी प्रसाद मौर्य, मोहम्मद अनीस खान, मोहम्मद नसीर, छोटेलाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments: