बसपा की बैठक में हुई कैडर कैंप की तैयारी
महंगाई से जनता परेशान, सरकार घोषणाओं में मस्त
बसपा की बैठक में हुई कैडर कैंप की तैयारी
बहन मायावती ने शेर और बकरी को एक घाट पर पानी पिलाया
अमेठी।
बहुजन समाज पार्टी ने 22 अक्टूबर को डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल स्कूल भीमी में कैडर कैंप का आयोजन किया है। कैंप की तैयारी को शुक्रवार को बाइपास के निकट निजी भवन में विधानसभा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद हुआ। बसपा नेताओं नीम महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार की तीखी आलोचना और केंद्र व राज्य सरकार से जनता की राहत प्रदान करने हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान है ।भाजपा की सरकारें जनता को राहत देने के बजाय झूठी घोषणाएं करके चुनावी लाभ अर्जित करने की कोशिश में है। विधानसभा अध्यक्ष रामफल फौजी ने कहा कि सुश्री मायावती ने अपने शासनकाल में 26 योजनाएं चलाकर सर्व समाज का कल्याण किया था ।श्री राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद के मामले में कोर्ट के फैसले के बाद एक छोटी सी भी घटना नहीं हुई। इस समय अपराध रोज हो रहे हैं योगी सरकार की पुलिस फेल है। बहन मायावती ने शेर और बकरी को एक घाट पर पानी पिलाया था।
बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि भारतीय संविधान की व्यवस्था आजादी के सात दशक बाद भी ठीक है से लागू नहीं हो पाई है ।बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर का फोटो और नाम लेकर चलने वाले तमाम लोग उनके विचारों की हत्या कर रहे हैं। पदोन्नति में आरक्षण ना लागू होना एक प्रमुख उदाहरण है।
सेक्टर प्रभारी राम अभिलाख बौद्ध है दुर्गेश कुमार अवधेश मिश्र बघौरा रामशंकर कोरी रामपाल बौद्ध श्याम कुमार कमलेश कुमार राजाराम विजय कुमार रामू कोरी विक्रमाजीत अमृतलाल सुभाष चंद्र दिनेश कुमार शिवचंद पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
No comments: