Header Ads

पचीस नवयुगलों ने बसाई नयी दुनिया,सुहावने मौसम में हुए विवाह



पचीस नवयुगलों ने बसाई नयी दुनिया,सुहावने मौसम में हुए विवाह
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रांगण मे हुआ सामूहिक विवाह का आयोजन
अमेठी।
आषाढ माह के काले बादलों की छाया के बीच गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय एक बड़े वैवाहिक आयोजन का साक्षी बना। मुख्यमंत्री  सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित विवाह संस्कार मे  गरीब परिवारों के पचीस जोडे़ परिणय सूत्र मे बंधे।  विधायक मयंकेशवर शरण सिंह और गरिमा सिंह  के साथ डीएम डा राम मनोहर मिश्र, सी डी ओ प्रभु नाथ व अन्य अधिकारियों ने नव दम्पत्तियों  को आशीर्वाद प्रदान किये और दस -दस हजार रुपये कीमत के उपहार भेंट किए। सुबह ग्यारह बजे से आयोजित कार्यक्रम लगभग एक घंटे देर से शुरू हुआ। जिला  समाज कल्याण अधिकारी आर डी गौतम  ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। सभी विवाह हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्न हुए। समाज कल्याण अधिकारी ने पुरोहितों  को  दान दक्षिणा देकर विदा किया। समारोह के दौरान भाजपा विधायकों   के साथ  डीएम व सीडीओ सूबे की सरकार की योजनाओं का गुणगान किया।
विधायक मयंकेशवर शरण सिंह ने कहा कि  प्रदेश सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने को कृत संकल्प है। सबका साथ सबका विकास और सबका वश्विास  योगी सरकार का सूत्र वाक्य है।  विवाह समारोह के दौरान भाजपा विधायकद्वय  मंच से नीचे उतर कर सभी  जोडो के पास गए और  उन्हे सुखी और समृद्ध दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर डी डी ओ वंशीधर सरोज, डी पी आर ओ देवेन्द्र कुमार सिंह, डी पी ओ सरोजिनी देवी,  जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी विद्या देवी,  ए डी ओ आर पी जायसवाल , गोकुल प्रसाद जायसवाल  आदि मौजूद रहे।
इनसेट
सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़े पर खचर् हुए 51000 रूपए 
वैवाहिक आयोजन मे प्रत्येक जोडे पर 51000 रूपए की धनराशि खर्च की गई है। इसमे़ से 35000रु   नव दम्पत्तियों  के बैंक खातों  में भेजे गए हैं। कार्यक्रम मे भाजपा नेता दलजीत सिंह केशव सिंह  के साथ  भाजपा कार्यकर्ता  भी मौजूद रहे।
   

No comments:

Powered by Blogger.