Header Ads

सरकारी सेवकों की स्क्रीनिंग का आदेश वापस ले सरकार

सरकारी सेवकों की स्क्रीनिंग का आदेश वापस ले सरकार 

एससी/एसटी टीचर्स बेलफेयर एशोसिएशन ने दिया ज्ञापन
अमेठी।
सोमवार को एससी/एसटी टीचर्स बेलफेयर एशोसिएशन ने अपनी मांगों से सम्बन्धित 30 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम रश्मि सिंह को दिया। ज्ञापन में पदोन्नति में आरक्षण का शासनादेश लागू करने के साथ 50 साल की आयु पूरी कर चुके अधिकारियों ,कर्मचारियों की स्क्रीनिंग और एक ही परिसर में स्थित परिषदीय प्राइमरी व अपर प्राइमरी विद्यालयों के संविलयन का आदेश वापस लेने की मांग की गई है।
सोमवार को एससी/एसटी टीचर्स बेलफेयर एशोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष दयाशंकर और जिला अध्यक्ष पवन कुमार की अगुवाई में एससी शिक्षकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सम्बोधित तीस सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को दिया। ज्ञापन में 50 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग के आदेश को वापस लेने ,पदोन्नति में आरक्षण का शासनादेश लागू करने स्कूलों और संविलयन निरस्त करने की प्रमुख मांगे शामिल हैं।
ज्ञापन देने के पूर्व कलेक्टे्रट परिसर में जमा शिक्षकों ने बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। मण्डल अध्यक्ष दयाशंकर ने पिछले दो साल के भीतर प्रदेश में सभी जनपदों में एससी/एसटी के शिक्षकों का उत्पीड़न बढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि सभी जनपदों में अधिकारी भेदभाव पूर्ण कार्यवाही कर रहे हें। जिलामहामंत्री रामसुमिरन चक्रवर्ती,रामचन्द्र, साधूराम, रामकुमार, रामहरख, शोभाशरण, सोम प्रकाश, राजू बौद्ध, गंगाजली,तुलसीराम,आशा रानी,किरन ,कुसुमलता,रेखा बौद्ध, अन्नू कनौजिया आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Powered by Blogger.