शुभी कश्यप व सरस्वती निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता

भेंटुआ।
सोमवार को माडल इंग्लिश मीडियम विद्यालय नौगिरवा में भूजल संरक्षण अभियान के अन्तर्गत ब्लाक स्तरीय निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में सभी न्याय पंचायत के स्कूलों से चयनित तीन-तीन छात्र- छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल हुए। निबन्ध प्रतियोगिता में शुभी कश्यप प्रथम, विशाल द्वितीय और जान्हवी तृतीय और चित्रकला में सरस्वती प्रथम, विजय लक्ष्मी द्वितीय व सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता प्रभारी एबीआरसी झल्लर यादव ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

No comments: