लेखाधिकारी की कार्यप्रणाली के विरोध में शिक्षक संगठनों का सत्याग्रह जारी
लेखाधिकारी की कार्यप्रणाली के विरोध में शिक्षक संगठनों का सत्याग्रह जारी डीएम के सामने खोला जायेगा वित्त् एवं लेखाधिकारी के काले कारनामों का चिट्ठा : अब्दुल रसीद
अमेठी।
वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा श्री राम मौर्य की कार्यप्रणाली और कार्यालय मे व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध मे पूर्व मा शि संघ की अगुवाई में शिक्षक संगठनों का सत्याग्रह गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। खराब मौसम के बावजूद सत्याग्रह मे बड़ी संख्या मे शिक्षक शामिल हुए। शिक्षक नेताओ ने डीएम से सत्याग्रह की अवधि मे लेखाधिकारी श्रीराम मौर्य को किसी भी तरह का अवकाश न देने की मांग की है।
गुरुवार को सत्याग्रह अपरान्ह दो बजे शुरू हुआ। शिक्षक एकता जिन्दाबाद,लेखाधिकारी मुर्दाबाद ,अभी तो अंड़ाई है,आगे और लड़ाई है। आदि नारे लगाकर एकता का शंखनाद किया। सभास्थल पर संबोधन के दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगो के सम्बन्ध मे डी एम राममनोहर मिश्र का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वित्त एवं लेखाधिकारी अवकाश लेकर भगना चाहते है। जब तक शिक्षकों की सभी समस्याओ का निस्तारण नही होता , हम लेखाधिकारी को अवकाश नहीं लेने देगे। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी दी जाएगी।
पूर्व मा शि संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल रसीद ने कहा कि वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा श्री राम मौर्य के काले कारनामो का कच्चा चिट्ठा डी एम के सामने खोला जाएगा। उन्होंने श्री राम मौर्य को कटुवा लेखाधिकारी की संज्ञा दी और कहा कि लेखाधिकारी ने अपने अब तक के कार्यकाल मे शिक्षकों का आर्थिक नुकसान करने के अलावा और कोई काम नही किया है। सयाग्रह का संचालन महामंत्री रमाकांत मौर्य ने किया। जयराम कनौजिया, अली हुसैन, मो तहसीन, देवांशु सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, रामकुमार सिंह ,अजय कुमार मौर्य, सत्येंद्र शुक्ला ,धीरेन्द्र शुक्ल, पवन कुमार, राजेश गुप्ता, श्री राम सोनी, मंशा देवी , वसीम अहमद , देवी शरण कनौजिया , अशोक कुमार वर्मा, ओमेन्द्र सिंह, माया कुमारी, कंचन लता, ऊषा देवी आदि मौजूद रहे।
No comments: