यज्ञ-हवन एवं पूजन के साथ शुरू हुआ नवसत्रारम्भ

अमेठी ।
रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग में बुधवार को नवसत्रारम्भ यज्ञ-हवन एवं पूजन के साथ किया गया। नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों एवं प्राध्यापकों ने विभाग में एक साथ यज्ञ-हवन -पूजन किया। यज्ञ का कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ अमेठी के परिव्रजक, श्री रमेश पाण्डेय एवं इन्द्रदेव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
कालेज के प्राचार्य डा0 त्रिवेणी सिंह ने कहा कि एन0सी0टी0ई0 एवं विश्वविद्यालय के मानकों के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित किया जाना है किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। कालेज अपने उच्चतम मानदण्डों के अनुकूल अध्ययन और अध्यापन के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डा0 लाजो पाण्डेय, डा0 सन्तोष कुमार सिंह, डा0 प्रमिला, डा0 राधेश्याम प्रसाद, डा0 सुभाष सिंह, डा0 दयानन्द सिंह, डा0 दिनेश बहादुर सिंह, डा0 अजय कुमार सिंह, डा0 धर्मेन्द्र कुमार वैश्य एवं डा0 एम0पी0 त्रिपाठी, आदि प्राध्यापक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
परास्नातक की प्रवेश परीक्षा अब 15 जुलाई को
रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 त्रिवेणी सिंह ने बताया कि एम0ए0 शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, म0इतिहास, भूगोल, राजनीतिशास्त्र, हिन्दी, संस्कृत एवं अंग्रेजी, एम0एस-सी0 जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, एवं रसायन विज्ञान तथा एम0काम0 प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा 04 जुलाई को होने वाली थी, जो अब 15 जुलाई दिन सोमवार को प्रातः 9 बजे से आयोजित होगी। डा0 सिंह ने बताया कि डा0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से अभी तक अंकपत्र उपलब्ध नहीं हो सका है। प्रवेश परीक्षा फार्म 13 जुलाई तक जमा होगा।

No comments: