Header Ads

अम्बेडकर कल्याण समिति की कार्यकर्ता की सड़क दुर्घटना में मौत,संगठनों ने शोक जताया

अम्बेडकर कल्याण समिति की कार्यकर्ता की सड़क दुर्घटना में मौत,संगठनों ने शोक जताया 
तिवारीपुर में अन्त्येष्टि में शामिल हुए सैकड़ों लोग
 अमेठी।
अम्बेडकर कल्याण समिति की सक्रिय कार्यकर्ता और बामसेफ के जिला संयोजक धर्मेन्द्र कुमार की बहन केश कुमारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर अम्बेडकरवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया है। निर्वाण प्राप्त केश कुमारी की अन्त्येष्टि रविवार को पैतृक ग्राम तिवारीपुर में हुई।    अन्त्येष्टि में अम्बेडकर कल्याण समिति ,भारतीय बौद्ध महासभा , बामसेफ और बीएसपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बीएससी के मण्डल जोन इंचार्ज मुन्ना लाल गौतम, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र अम्बेडकर ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामफेर गौतम, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव कुमार, डा जय भीम बौद्ध, अवकाश प्राप्त सूबेदार रामफल फौजी, श्यामलाल त्यागी, सीताराम, बीएसपी के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, रामअभिलाष बौद्ध, इन्द्रपाल गौतम, बैरागीराम भारती, जैसराज, तुलसीराम आदि ने निधन पर शोक जताया है। 

No comments:

Powered by Blogger.