Header Ads

भाईचारा बनाओ सम्मेलन की तैयारी को बसपा ने की बैठक

भाईचारा बनाओ सम्मेलन की तैयारी को बसपा ने की बैठक 
15 जुलाई को एक साथ बुलाई गई सर्व समाज की भाईचारा कमेटियां
मण्डल जोन इंचार्ज ने की बैठक
अमेठी।
शनिवार को बाईपास के निकट एक गेस्ट हाउस में बीएसपी की विधानसभा कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मण्डल जोन इंचार्ज सर्वेन्द्र अम्बेडकर ने भाईचारा बनाओ कमेटियों के गठन के काम की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने 15 जुलाई को जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में सर्व समाज की भाईचारा कमेटियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । सर्वेन्द्र अम्बेडकरने कहा कि सर्वजन हिताय ,सर्वजन सुखाय ही बसपा की नीति है।
बैठक का संचालन वि स अ लक्ष्मण प्रसाद ने किया। राजीव शुक्ल, कन्हैयालाल मिश्र, जि पं स बलराम यादव, मकबूल खां, भैयाराम यादव, लालता प्रसाद यादव, रामफल फौजी, रामशंकर आदि मौजूद रहे।
उधर शुक्रवार को गौरीगंज वि स की बैठक बसपा के जिलामहामंत्री केडी सरोज के कार्यालय पर हुई। बैठक में रायबरेली सुलतानपुर रोड पर एक प्रशिक्षण हाल में 15 जुलाई को भाईचारा बनाओ , कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया । जिला प्रभारी घनश्याम गौतम,जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार,  विधानसभाध्यक्ष रणवीर कोरी, समरजीत राव आदि मौजूद रहे।

डेढ़ माह में भी नहीं पकड़े जा सके बुलोरो गाड़ी के चोर
नहीं हुआ बसपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी चोरी के मामले का खुलासा
अमेठी।
कोतवाली अन्तर्गत हथकिला गांव से डेढ़ माह पहले चोरी हुई बुलोरो गाड़ी के बारे में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है और चोरी क ी घटना के खुलासे की मांग की है।
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की बुलोरो गाड़ी हथकिला निवासी उनके चालक पप्पू तिवारी के घर से लगभग डेढ माह पहले गायब हो गई थी। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।  बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से कई बार इस मामले में एसओ व एएसपी से सम्पर्क कर चोरी का खुलासा करने की मांग की जा चुकी है। घटना के बारे में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
सीओ पीयूष कान्त राय का कहना है कि बुलोरो चोरी के खुलासे के मामले में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्दी ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा।



No comments:

Powered by Blogger.