Header Ads

वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में ताला बन्दी,सत्याग्रह जारी

वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में ताला बन्दी,सत्याग्रह जारी 

शिक्षकों को मनाने सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे बीएसए  

 

अमेठी ।
पूर्व मा शि संघ की अगुवाई मे वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा  श्री राम मौर्य   के विरुद्ध  शिक्षक संगठनो का सत्याग्रह चौथे  दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने लेखाधिकारी कार्यालय के गेट पर ताला बन्द कर विरोध प्रदर्शन किया।   सत्याग्रह समाप्त करवाने की कोशिश में धरना स्थल पर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र और सत्याग्रही शिक्षकों के बीच समझौता वार्ता फेल हो गई। शिक्षकों ने मजिस्टे्रट की मौजूदगी में लेखाधिकारी से वार्ता करने और सभी समस्याओं निस्तारण करने की मांग की है। 
बरसात के विशेष अवकाश के बाद एक बजे तक अपने विद्यालयों में ड्यूटी करने के बाद शिक्षक सोमवार को लेखाधिकारी कार्यालय के सामने स्थित पूर्व मा वि में दो बजे सत्याग्रह के लिए पहुंचे। लेखाधिकारी ने अपने कार्यालय के लिपिक मनोज मालवीय को प्रतिनिधि बनाकर वार्ता करने की कोशिश की। शिक्षक नेताओं ने इसे अस्वीकार कर दिया। सत्याग्रह के दौरान लगभग चार बजे विभागाध्यक्ष की हैसियत से बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और नाराज शिक्षकों को मनाने का प्रयास किया। शिक्षकों ने कहा कि लेखाधिकारी समस्याओं के निस्तारण के मामले में पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं। समझौता वार्ता मजिस्टे्रट की मौजूदगी में लिखित होनी चाहिए। 

पूर्व मा  शि संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल रसीद ने लिपिक को सत्याग्रह स्थल पर बैठा कर  लेखाधिकारी कार्यालय मे व्याप्त भ्रष्टाचार और अन्धेरगर्दी के  प्रमाण प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि लेखाधिकारी कार्यालय मे  अदृश्य शक्ति  काम कर रही है।    लेखाधिकारी बेसिक शक्षिा श्री राम मौर्य को कटुवा लेखाधिकारी की संज्ञा  दी और कहा कि लेखाधिकारी ने  अपने कार्यकाल मे  शक्षिको का आर्थिक नुकसान    करने के अलावा और कोई काम नही किया है।  लेखाधिकारी  के काले कारनामो  का कच्चा चिट्ठा  जिलाधिकारी के  समक्ष  खोला जाएगा।  जब तक शक्षिको की सभी  समस्याओ का निस्तारण नही होता। सत्याग्रह जारी रहेगा।
 प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने    कहा कि सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा। जब तक सभी समस्याओं का समुचित निस्तारण नहीं हो जाता। शिक्षक दिन रात कार्यालय पर डटे रहेंगे। लेखाधिकारी कार्यालय का गेट नहीं खुलेगा। 
 सभा का संचालन जिला महामंत्री रमाकांत ने किया। चन्द्रहास सिंह ,राजेश गुप्ता, सत्येन्द्र शुक्ला, दयाशंकर ,मो वसीम, इन्द्र पाल गौतम,    मीरा गुप्ता,   जयराम कनौजिया ,  रामकुमार सिंह,पूर्णिमा सिंह, प्रवीण सिंह, लता रावत, गुरु चरण गौतम, अजय कुमार मौर्य, कपिलेश यादव,प्रहलाद,   संतोष कुमार यादव ,आलोक तिवारी, देवीशरण ,संतोष कुमार यादव, राम सुमिरन चक्रवर्ती,पवन कुमार,  ज्ञान चन्द्र पांडेय अवधेश प्रताप सिंह,रामअभिलाष  आदि मौजूद रहे। 



No comments:

Powered by Blogger.