सर्व समाज की भाईचारा कमेटियों के साथ बसपा की बैठक आज

मण्डल जोन इंचार्ज ने की तैयारी बैठक
अमेठी।
बाईपास के निकट एक गेस्ट हाउस में बीएसपी की विधानसभा कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मण्डल जोन इंचार्ज सर्वेन्द्र अम्बेडकर ने भाईचारा बनाओ कमेटियों के गठन के काम की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने 15 जुलाई को जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में सर्व समाज की भाईचारा कमेटियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । सर्वेन्द्र अम्बेडकरने कहा कि सर्वजन हिताय ,सर्वजन सुखाय ही बसपा की नीति है।
बैठक का संचालन वि स अ लक्ष्मण प्रसाद ने किया। राजीव शुक्ल, कन्हैयालाल मिश्र, जि पं स बलराम यादव, मकबूल खां, भैयाराम यादव, लालता प्रसाद यादव, रामफल फौजी, रामशंकर आदि मौजूद रहे।
गौरीगंज वि स की बैठक बसपा के जिलामहामंत्री केडी सरोज के कार्यालय पर हुई। बैठक में रायबरेली सुलतानपुर रोड पर एक प्रशिक्षण हाल में 15 जुलाई को भाईचारा बनाओ , कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया । जिला प्रभारी घनश्याम गौतम,जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, विधानसभाध्यक्ष रणवीर कोरी, समरजीत राव आदि मौजूद रहे।
इनसेट
बामसेफ के संगठन विस्तार को मण्डल संयोजक ने की बैठक
गौरीगंज ।
रविवार को बामसेफ के मण्डल संयोजक डा बसन्त लाल ने बसपा क ार्यालय पर बामसेफ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सेक्टर स्तर तक संगठन विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डा अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के संघर्षों की बदौलत ही बहुजन समाज के लोग अच्छी जिन्दगी जी रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री आयरन लेडी बहन सुश्री मायावती बाबा साहब के सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के आन्दोलन को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ा रही हैं। समता मूलक समाज बनने पर ही गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक विषमता की समस्याएं दूर हो सकती है। बैठक का संचालन धर्मेन्द्र कुमार ने किया। बैठक की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त प्र अ सीताराम ने की। बैठक को केपी सविता, इन्द्रपाल गौतम, राम मिलन भारती,रामचन्द्र, रामसुमिरन चक्रवर्ती, शोभाशरण,डा मुकेश आनन्द ने सम्बोधित किया। इस अवसर केडी सरोज, रामफल फौजी,प्रमोद कुमार राव, कुलरोशन राव, शीतला प्रसाद, फूलचन्द्र, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments: