भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें अधिकारी - डीएम
भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें अधिकारी - डीएम
अमेठी।
गुरुवार को जिलाधिकारी डा. राम मनोहर मिश्र की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने जिले के भूतपूर्व/सेवारत सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का सर्वोच्च वरीयता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर जोर दिया।
डीएम ने कहा कि सैनिकों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक करके उन्होंने स्वयं उनकी समस्याएं सुनी और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण तथा सुविधाओं की योजनाओं से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया।
भूतपूर्व सैनिक/सेवारत सैनिकों एवं उनके आश्रितों का बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी करनल एसबी सिंह ने लोगों का स्वागत किया । जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक की कार्यवाही शुरू की गयी। जिलाधिकारी ने गत बैठक की कार्यवाही व लम्बित प्रकरणों की जानकारी ली। पूर्व सैनिकों की समस्याओं से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया जा चुका है।
भूतपूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी से जनपद में कैन्टीन स्थापित कराने की मांग की, जिसपर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को पत्र प्रेषित कराने का निर्देश दिया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रश्मि सिंह, वरष्ठि कोषाधिकारी आलोक राजवंशी, सहित भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

No comments: