Header Ads

सर्पदंश से बालक की मौत

सर्पदंश से बालक की मौत 
अमेठी।
रविवार की रात सर्पदंश से कुशीताली में एक बालक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। तहसीलदार के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रवीण सिंह ने गांव में जाकर मामले की जानकारी ली।
कुशीताली का राज पुत्र राजाराम (11) रविवार की शाम पेशाब करने को घर से बाहर गया था। लघु शंका के दौरान उसे सांप ने काट लिया। परिजन झांड़ फूंक कराने के बाद बालक को लेकर जिला अस्पताल सुलतानपुर गए। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। प्रधान प्रतिनिधि त्रिभुवन दत्त ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। लेखपाल ने घटना के बारे में तहसीलदार को रिपोर्ट सौंपी है।

No comments:

Powered by Blogger.