Header Ads

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तैनाती को शिक्षकों की कौसिलिंग आज

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तैनाती को शिक्षकों की कौसिलिंग आज 
बीआरसी पर होगी कौसिलिंग
अमेठी।
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तैनाती को परीक्षा देने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं की कौसिलिंग शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र अमेठी में सुबह नौ बजे से 11.30 बजे तक होगी। कौसिलिंग उन्हीं अध्यापकों को करना है जो वर्तमान में अंग्रेजी माध्यम से इतर स्कूल में तैनात है।
परीक्षा देने वाले अंग्रेजी माध्यम में चयनित स्कूलों के अध्यापकों को उसी विद्यालय में पदस्थापित किया जायेगा। बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने जारी आदेश में कहा है कि जिनकी कौसिलिंग नहीं होती है यदि वे ब्लाक संसाधन केन्द्र पर अनाश्वयक भीड़ जुटाते हैं तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
स्कूल अवधि में सोशल मीडिया पर एक्टिव शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
अमेठी।
स्कूल अवधि में एन्ड्राइड फोन का इस्तेमाल करने वाले और सोशल मीडिया पर एक्टिव शिक्षकों पर अब बड़ी कार्रवाई होगी। बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का फरमान मिलने के बाद अधिकारी अब इस पर नजर रखेंगे। बहराइच में बेसिक शिक्षा मंत्री का बयान गुरुवार को सोशन मीडिया पर सुर्खियों में रहा ।


No comments:

Powered by Blogger.