Header Ads

आरती व मोनू पाल ने जीती 800मीटर की दौड़ प्रतियोगिता

 आरती व मोनू पाल ने जीती 800मीटर की दौड़ प्रतियोगिता


लम्बी कूद में प्रिया यादव व अभिषेक ने हासिल किया प्रथम स्थान


नेयुकें ने किया दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता





भेंटुआ।

बुधवार को नेहरू युवा केंद्र अमेठी की ओर से जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष व महिला वर्ग  800 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में कुड़वा ,कड़ेरगांव,भेंटुआ पिंडोरिया ,भीमी, डालव उसका, भरेथा आदि गांव के युवा मंडलों के खिलाड़ी शामिल हुए। निर्णायक की भूमिका राजेश सिंह, राघव राम और राहुल सिंह ने निभाई।

 इस अवसर पर पूर्व एनवाईवी ललित कुमार, लवकुश यादव, रवि कुमार ,कन्हैया लाल, अमित आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन आज होगा । समापन समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार यादव और नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक डॉ आराधना राज खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान करेंगी।

खेल परिणामः एक नजर

 पुरुष वर्ग लंबी कूद ःअभिषेक वर्मा प्रथम बिट्टू पाल द्वितीय मोनू सिंह तृतीय 

महिला वर्ग

 प्रिया यादव प्रथम आरती विश्वकर्मा द्वितीय किरण कश्यप तृतीय

800मी दौड-मोनू पाल व आरती, प्रथम

रंजीत कश्यप व प्रिया यादव, द्वितीय

रवि व किरन ,तृतीय

No comments:

Powered by Blogger.