Header Ads

हनुमान मंदिर में हुआ खिचड़ी भोज, भक्ति संगीत में जुटे श्रद्धालु

 हनुमान मंदिर में हुआ खिचड़ी भोज, भक्ति संगीत में जुटे श्रद्धालु




 

 मुंशीगंज।

 मकर संक्रांति के अवसर पर सराय खेमा में प्राचीन महावीरन धाम के सुंदरीकरण के अवसर पर खिचड़ी भोज , सम्मान समारोह और भक्ति संगीत का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बसपा की प्रभारी प्रत्याशी रागिनी तिवारी ने मंदिर में दर्शन किए और मतदाताओं से संवाद किया। 

कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी दिनेश कुमार पांडेय ने ब्लाक प्रमुख आकर्ष शुक्ला, संजय सिंह और रागिनी तिवारी को सम्मानित किया। मंदिर के प्रबंधक गिरजा शंकर पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र तिवारी, संतोष चौहान ,राम शंकर दानी, सुरेश सिंह, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.