नेयुकें ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
कबड्डी में झाऊनेई व वालीबाल में चतुर्भुजपुर टीमों ने जीता प्रति योगिताओं का फाइनल मैच
नेयुकें ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
अमेठी।
शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से मंगलपुर गांव के खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी विनोद कुमार यादव ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी बालीवाल की विकासखंड के लोनियापुर, रायदेपुर चचकापुर,गंगौली गोसाईगंज, दरखा , मोचवा,बरियारपुर,रामसेवक,चतुर्भुजपुर, कोरारी गिरधर शाह के साथ कई ग्राम पंचायतों की युवा मंडलों की टीमें प्रतियोगिताओं में शामिल हुई। कबड्डी का फाइनल मैच झाऊनेई और लोनियापुर टीम के बीच खेला गया । झाऊनेई की टीम ने 5 अंकों से मैच जीत लिया। वालीबाल प्रतियोगिता में फाइनल मैच चतुर्भुजपुर और रामसेवक दरखा के बीच हुआ। 6अंकों से चतुर्भुजकी टीम ने मैच जीत लिया। एन वाई वी विवेक मिश्रा और सुमित्रा देवी ने प्रतियोगिता में आए हुए खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। निर्णायक की भूमिका पूर्व एन वाई वी ललित कुमार, सुशील कुमार, विनोद कुमार यादव ने निभाई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को दौड़ प्रतियोगिताएं और लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समापन नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक आराधना राज और एसडीएम संजीव कुमार मौर्य खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। उधर संग्रामपुर में भी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने किया और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन बढ़ाया।
इनसेट
युवा सप्ताह के अंतर्गत हुआ श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान
भेंटुआ/अमेठी।
शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से चलाए जा रहे युवा सप्ताह के अंतर्गत कमासिन और गंगौली में एन वाई वी प्रतिमा और सुमित्रा के संयोजन में युवा मंडल के पदाधिकारियों ने श्रमदान व स्वच्छता अभियान के तहत अंबेडकर पार्क और अगवान वीर बाबा देवस्थान की साफ-सफाई कराई गई। इस अवसर पर हीरालाल रितिक, अंशु ,रीता, कर्ण प्रताप, अनु भारती, उदय राज आदि मौजूद रहे।
No comments: