Header Ads

नेयुकें ने किया था आयोजन

 दीपांजलि व आशीष वर्मा ने जीती दौड़ प्रतियोगिताएं


बालिका कबड्डी में मोचवा विजेता व चतुर्भुपुर उपविजेता रही


 डा धनंजय सिंह व डा आराधना राज ने खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार
नेयुकें ने किया था आयोजन





अमेठी। 

रविवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से मंगलपुर गांव के खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का  समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आरआर पीजी कॉलेज के एस एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धनंजय सिंह ने उपनिदेशक डा आराधना राज ने विजई खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।  उपनिदेशक ने खेलकूद कार्यक्रम में आये हुए सभी खिलाड़ियों व अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण अंचल की युवाओं की प्रतिभाओं को उभारने का काम करता है। खेल के माध्यम से ही युवाओं का विकास होता है।

 डॉक्टर धनंजय सिंह ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करना ही महत्वपूर्ण है, हार जीत तो लगी रहती है। किसी न किसी दिन हर खिलाड़ी अपने लक्ष्य को हासिल कर लेता है।

 रविवार को खेलकूद कार्यक्रम के दूसरे दिन बालिका और बालक वर्ग की दौड़  प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बालिका वर्ग में400 मीटर दौड़ में दीपांजलि प्रजापति प्रथम ,अंशिका सिंह द्वितीय, खुशी पांडेय तृतीय स्थान हासिल किया और बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में आशीष वर्मा प्रथम, मोहम्मद जुनेद द्वितीय ,कुलदीप तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में कुलदीप प्रथम, नीरज द्वितीय, कमरुद्दीन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग  कबड्डी में मोचवा की टीम विजेता और चतुर्भुजपुर की टीम विजेता रही। खेल मैदान में प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ देवमणि तिवारी, विपिन कुमार शुक्ला और केसरी शुक्ला ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन एन वाई वी विवेक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर एन वाई वी सुमित्रा देवी, विनोद कुमार यादव, सचिन तिवारी, मोहम्मद जुनेद, रवि विश्वकर्मा, कुलदीप कुमार ,शुभम यादव, अभय कुमार ,सचिन यादव आदि मौजूद रहे। उधर संग्रामपुर विकासखंड में भी खेलकूद कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:

Powered by Blogger.