Header Ads

गंगौली की टीम ने जीता रामगढ़ प्रीमियर लीग का फाइनल

 गंगौली की टीम ने जीता रामगढ़ प्रीमियर लीग का फाइनल


सपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू और कवि रामेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को दिए पुरस्कार


संग्रामपुर।

अमेठी ।विशेषर गंज के काली मंदिर के सामने स्थित मैदान मे  आई पी एल की तर्ज पर खेले गए रामगढ़ प्रीमियर लीग का फाइनल मैच शनिवार को  खेला गया। फाइनल मैच मे  गंगौली के खिलाड़ियों ने ऊं आटोमोबाइल्स अमेठी की टीम को तीस रन से हराया।टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि अमरेंद्र सिंह पिंटू ने  विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड व पुरस्कार प्रदान किए।

अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि  खेल मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं. ।कुशल खिलाड़ी जीवन मे कभी थकता नहीं है। ग्रामीण अंचल मे खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, उन्हें अभ्यास और आगे बढने के लिए उचित मार्गदर्शन और संसाधन मिलना चाहिए।हम खिलाड़ियों का पूरा सहयोग करेंगे।

फाइल मैच मे गंगौली की टीम ने166रन का स्कोर खडा किया। जबाब मे उतरी ऊं आटोमोबाइल्स की टीम   जीत का लक्ष्य हासिल करने से पहले ही मैदान से बाहर हो गई।आई पी एल की तर्ज पर   मैच हुआ ।  8 टीमो ने हिस्सा लिया, अमित सुमित प्लाईउड,,गंगौली,.ॐ ऑटो मोबाइल्स, शिव शक्ति क्रिकेट क्लब  सुपर 4 में चार टीमो ने जगह बनाई । फाइनल ॐ ऑटो मोबाइल्स अमेठी  और गंगौली के बीच हुआ अमेठी ने टॉस जीता पहले फील्डिंग का निर्णय लिया, गंगौली ने 166 रन बनाए । ॐ ऑटोमोबाइल्स ने जवाब में मात्र 132 रन बना पाई । सीरीज रहे जैमी सिंह ने 250 रन बनाए । जैमी सिंह को मैन आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।अमरेंद्र सिंह पिंटू ने विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 31हजार रू का नकद पुरस्कार भी दिया।प्रतियोगिता मे कवि रामेश्वर सिंह ,आयोजक संजीव कुमार सिंह, अधिवक्ता राजेश मिश्र ,संजय सिंह मुन्ना  आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

No comments:

Powered by Blogger.