अमरेंद्र सिंह पिंटू ने किया कई में जनसंपर्क
अमरेंद्र सिंह पिंटू ने किया कई में जनसंपर्क
भेटुआ।
मंगलवार को सपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने विकासखंड के कई गांवों में जनसंपर्क और बैठक की। अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना संयोजा था । युवाओं को रोजगार दिए और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन प्रदान किया। योगी महाराज के राज में किसानों और नौजवान सबसे अधिक दुखी है । किसानों की खेती छुट्टा जानवर पर बर्बाद कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने का भाजपा का वादा धोखा साबित हुआ है। उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए जनता से समर्थन की अपील की और कहा कि अखिलेश यादव की सरकार बनने पर सबसे पहला काम युवाओं को रोजगार देने का काम होगा। 300 यूनिट बिजली मुक्त दी जाएगी। नौगिरवा,अमेयमाफी,टिकरी,परतोष में सपा समर्थकों के साथ बैठक व जनसंपर्क के बाद में अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सरूवांवा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए।
No comments: