कबड्डी और वालीबाल मे आगे रही भीमी, भेंटुआ, पटखौली और सरैया मोहन की टीमें
कबड्डी और वालीबाल मे आगे रही भीमी, भेंटुआ, पटखौली और सरैया मोहन की टीमें
खेल मंत्रालय कर रहा अच्छे खिलाड़ियों का चयन
अच्छे खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करें युवा-धनंजय सिंह
भेटुआ।
गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आरआर पीजी कॉलेज के एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धनंजय सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के उप क्रीडा अधिकारी मोहम्मद शमीम ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। दूसरे दिन के खेलों की शुरूआत पूर्व मा शि संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की।
मुख्य अतिथि डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण अंचल के प्रतिभाओं को उभारने का काम करता है ग्रामीण क्षेत्र के ही बच्चे अच्छे खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करते हैं। स्थानीय विकास खंड के भीमी गांव की सुधा सिंह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है, उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है । उप क्रीड़ाधिकारी शमीम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेलकूद प्रतियोगिता में प्रति भाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय विभाग की ओर से अच्छे खिलाड़ियों के चयन किया जाता है।चयन के बाद पूरा जिम्मा सरकार उठाती है। सभी खिलाड़ी स्टेडियम से संपर्क कर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग कबड्डी भीमी विजेता, पटखौली उप विजेता, महिला वर्ग में भीमी विजेता भेंटुआ उप विजेता, वालीबाल पुरुष में भीमी विजेता, सरैया मोहन उप विजेता महिलाओं वर्ग में भीमी विजेता, अमेयमाफी उपविजेता रही।
नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक डॉ आराधना राज्य ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रेफरी की भूमिका राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश सिंह, अज्ञेय प्रताप सिंह और ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने निभाई । कार्यक्रम के अंत में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत हो युवाओं को निष्पक्ष रुप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक शिवशंकर यादव, एन वाई वी प्रतिमा ,पूर्व एनवाईवी ललित कुमार, राघव राम, इमाम अली, रवि सिंह, प्रिया यादव, आरती विश्वकर्मा, रूबी बौद्ध आदि मौजूद रहे।
No comments: