Header Ads

नेयुकें ने आयोजित किया एक दिवसीय युवाओं का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

 नेयुकें ने आयोजित किया एक दिवसीय युवाओं का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
हरियाली प्रकृति का श्रृंगार -डा अर्जुन पांडेय
मतदाता का एक मत राष्ट्र की दशा एवं दिशा  तय करता है-एसडीएम




अमेठी।

मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से  तहसील सभागार में ग्रामीण अंचल में गठित युवा मंडलों के पदाधिकारियों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण के अन्तर्गत प्रशिक्षित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने  अभिमुखीकरण प्रशिक्षण में मतदाता जागरूकता, सामाजिक सहभागिता, जल एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास आदि विविध विषयों पर युवाओं के बीच संवाद किया ।

उन्होंने कहा कि मतदाता का एक मत राष्ट्र की दशा एवं दिशा  तय करता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के निर्माण महती भूमिका है।

 डॉ अर्जुन पाण्डेय ने  कहा कि हरियाली प्रकृति का श्रृंगार है। जल एवं पर्यावरण को बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर पौधारोपण जरुरी है।

 कहा कि स्वच्छ एवं ईमानदार जन-प्रतिनिधियों के चुनाव की नैतिक जिम्मेदारी युवाओं की है । युवा जगेगा तभी देश आगे बढ़ेगा।अभिमुखीकरण प्रशिक्षक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार पटेल,एवं सरिता सिंह ने संबोधित किया। नेयुकें की उपनिदेशक डा आराधना राज ने प्रशिक्षण में सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने नेयुकें के कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में कौशल, कर्ण प्रताप, सुनील,  विवेक मिश्रा, विकास शुक्ला, सुमित्रा देवी, अंजू पाल ,राहुल ,प्रतिमा, आशीष ,अमृतलाल ,प्रज्ञेश श्रीवास्तव आदि प्रशिक्षण में सहभागिता की।

No comments:

Powered by Blogger.