राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजर्षि रणांजय पी जी कालेज पीपरपुर मे हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मताधिकार ही जनतंत्र की नींव-संजीव कुमार मौर्य
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजर्षि रणांजय पी जी कालेज पीपरपुर मे हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
मताधिकार ही जनतंत्र की नींव-संजीव कुमार मौर्य
अमेठी।
सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र की ओर से राजर्षि रणंजय पी जी कालेज आसलदेव पीपरपुर के प्रांगण में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक , लोकगीत, लोक नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले 55 कलाकारों और युवाओं को एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने प्रमाण पत्र व मूवमेंटो देकर सम्मानित किया ।
मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि मताधिकार ही जनतंत्र की नींव है। जनता, जनप्रतिनिधि और सरकार तीनों की भागीदारी से एक व्यवस्थित एवं आदर्श समाज का निर्माण होता है। सम्पूर्ण विश्व में भारत को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने का गौरव प्राप्त है।आज पंचायतों की तरह विधानसभा एवं लोकसभा में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की जरूरत है। एसडीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं और कलाकारों से आने वाले 27 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि मतदाता का एक मत राष्ट्र की दशा एवं दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। चुने गए रहनुमा स्वच्छ क्षवि, ईमानदार और योग्य होंगे तो वे न केवल जनता की समस्याओं का हल करेंगे साथ ही देश को एक नये आयाम देने में सक्षम होंगे।
कार्यक्रम के अंत में एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने लोभ लालच, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक डॉक्टर आराधना राज ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत सम्मान किया ।
इस जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ संगीता सिंह रवीन्द्र प्रताप सिंह, डॉ पूनम मिश्रा, डॉ हरी राम, श्रीमती रेनू यादव, डॉ सर्वेश श्रीवास्तव,संतोष कुमार, वन्दना सिंह राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास शुक्ल ,नेहा सिंह ,राहुल, प्रतिमा ,पायल बरनवाल आदि मौजूद रहे।
No comments: