Header Ads

अम्बेडकर मूवमेंट के सिपाही कालीचरण का निधन, बसपा समर्थकों ने शोक जताया

 अम्बेडकर मूवमेंट के सिपाही कालीचरण का निधन, बसपा समर्थकों ने शोक जताया



अमेठी। 

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बामसेफ के सहयोगी रहे और नगर पंचायत अमेठी से माली के पद से सेवानिवृत्त काली चरण कोरी का हृदय गति रुकने से रविवार की शाम निधन हो गया। बसपा कार्यकर्ताओं और बामसेफ के कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोमवार को काली चरण के पैतृक गांव भुसहरी में बौद्ध रीति रिवाज से अंतिम संस्कार हुआ। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि कालीचरण बहुजन समाज पार्टी के सच्चे सिपाही के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। अम्बेडकर मूवमेंट को आगे बढाने मे उनकी सेवाएं कभी भुलाई नहीं जा सकती। बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामफल फौजी,बामसेफ के पूर्व विधानसभा संयोजक रामचंद्र, इंद्रपाल गौतम,राजेश कोरी, राजीव रंजन भारती ,संजय कुमार कोरी, डॉ सुनील दत्त, त्रिभुवन दत्त ,बेचूलाल, दयाराम आदि लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 सोमवार को निर्वाण प्राप्त काली चरन   के अंतिम संस्कार में भंते प्रज्ञा मित्र, बौद्ध आचार्य रामप्रताप,  बसपा सेक्टर अध्यक्ष अमृतलाल, बाबूलाल, रामदेव लहरी, छोटेलाल रामबरन, डॉ नन्हे लाल रामटहल ,किशनपाल,राम समुझ,  डीके ,भंवरलाल आदि बसपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

No comments:

Powered by Blogger.