नेहरू युवा केन्द्र ने युवाओं को खेल से जोड़ा, स्पर्धा बढ़ी
नेहरू युवा केन्द्र ने युवाओं को खेल से जोड़ा, स्पर्धा बढ़ी
मतदाता जागरूकता एवं कोविड अनुरूप व्यवहार के अन्तर्गत खेल कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
दो दिवसीय प्रतियोगिता में उदायीमान युवाओं ने प्रतिभाग किया
अमेठी।
नेहरू युवा केंद्र अमेठी के तत्वावधान में घोरहा स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मेंडल एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उपाधीक्षक अर्पित कपूर ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि आप लोग राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करें।
अध्यक्षता करते हुए अमेठी जल बिरादरी के संयोजक डॉ अर्जुन पाण्डेय अमेठी ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिताओं से विविध क्षेत्रों में प्रतिभागियों को जीवन को संवारने का अवसर मिलता है।
उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि खेल कूद प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों को सर्वांगीण विकास में सहायक है। युवाओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेने की जरूरत है।
पुरस्कार वितरण समारोह में जिला युवा अधिकारी राजेश वर्मा संदीप सिंह ,हरिमूर्ति सिंह, भी संबोधित किया।
कबड्डी मे भादर ,बालीवाल में भेटुआ की टीम विजेता रही बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रथम आरती,बालक वर्ग दौड़ 400 मीटर में प्रथम जुनैद
दो दिवसीय जिला स्तरीय, जिला व्यायाम शिक्षक व सचिव जिला ओलंपियन संघ के सचिव संदीप सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी, मो, मुसर्रफ,मो शमीम सरिता सिंह, राघवेंद्र सिंह, लेखाकार शिवशंकर यादव ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
वॉलीवाल में भेटुआ विजेता रही और उपविजेता संग्रामपुर टीम रही।कबड्डी बालिका वर्ग में विजेता भादर रही और अमेठी उपविजेता रही।कबड्डी बालक वर्ग में अमेठी विजेता रही और गौरीगंज उपविजेता रही।लम्बीकूद में प्रथम स्थान कुलदीप द्वितीय स्थान शिव नारायण व तृतीय स्थान सतीश चंद्र ने प्राप्त प्राप्त किया।बालिका वर्ग लंबी कूद में प्रथम स्थान शिवानी व द्वितीय स्थान रूबी बौद्ध को मिला। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रथम आरती,द्वितीय सविता व तृतीय स्थान शिवानी ने प्राप्त किया।बालक वर्ग दौड़ 400 मीटर में प्रथम जुनैद ,द्वितीय शिव कुमार व तृतीय स्थान विपिन ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा मंडल भादर के अभीष्ठ विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर एनवाईवी विवेक मिश्र , विकास शुक्ल, आकाश, राहुल ,नेहा ,पूर्व एन.वाई वी ललित कुमार,वेद प्रकाश,चंद्रभान सिंह,आलोक सिंह,विक्रांत सिंह,विनोद सिंह,दीपक सिंह नेहा सिंह, 'अंश',दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
No comments: